फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान का पहला सोशल मीडिया पोस्ट, मेकअप को लेकर हो गईं ट्रोल

Wed, 14 Oct 2020 03:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 14 Oct 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
Sana Khan Troll for wearing makeup after quitting the entertainment industry
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने धर्म का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सभी पुराने पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है। हाल ही में सना ने एक पोस्ट साझा किया जिस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।  

Sana Khan Troll for wearing makeup after quitting the entertainment industry
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मंगलवार को सना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सना ने इस्लाम को लेकर बातचीत की। वीडियो में सना हल्के मेकअप के साथ प्रिंटेड दुपट्टे में नजर आईं। लेकिन सना का ये लुक एक यूजर को रास नहीं आया।
Sana Khan Troll for wearing makeup after quitting the entertainment industry
कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद जहां कई लोगों सना खान की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी हालिया वीडियो कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या कुरान में मेकअप की अनुमति दी गई है। यूजर के इस कमेंट सना ने तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनके फैंस इस पर कमेंट करने वाले की क्लास लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan Troll for wearing makeup after quitting the entertainment industry
सना खान - फोटो : फाइल

इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर किया था इंडस्ट्री छोड़ने का एलान
सना खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'भाइयों और बहनों... आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं। मैं सालों से शो-बिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।' 

विज्ञापन
Sana Khan Troll for wearing makeup after quitting the entertainment industry
सना खान - फोटो : फाइल

उन्होंने आगे लिखा था, 'अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वो दौलत और शोहरत कमाए? क्या उस पर ये फर्ज आयद नहीं होता कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे जो बे-आसरा और बेसहारा हैं? क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब, मैं मुद्दत से तलाश कर रही हूं। खासतौर पर इस दूसरे सवाल का जवाब कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा। 'इस सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो इससे सूरत में बेहतर होगी। इसलिए मैं आज ये एलान करती हूं कि आज से मैं अपने शो-बिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं। तमाम बहनों और भाइयों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे शो-बिज के किसी काम के लिए दावत न दें। बहुत-बहुत शुक्रिया।'

सुशांत मामले को लेकर भड़के शेखर सुमन, बोले- ये केस बिहार चुनाव में मुद्दा बनने जा रहा है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed