दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने बीत चुके हैं। देश की तीन बड़ी जांच एजेसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं लेकिन फिर भी इसमें कोई निष्कर्म निकलकर सामने नहीं आ सका है। इस बात से सुशांत के फैंस काफी निराश हैं। अभिनेता शेखर सुमन इस केस में शुरुआत से ही न्याय की मांग करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा सुशांत को बिहार चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है।
सुशांत मामले को लेकर भड़के शेखर सुमन, बोले- ये केस बिहार चुनाव में नंबर एक मुद्दा का बनने जा रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर सुमन ने एक के एक कई ट्वीट करते हुए निशाना साधा। उन्होंने लिखा, कितने शर्म की बात है कि सुशांत का मामला बिहार चुनावों में नंबर एक चुनावी मुद्दे के रूप में इस्तेमाल होने जा रहा है। बहुत पहले से ही यह भविष्यवाणी की जा रही थी कि उनकी मृत्यु को चुनाव तक जीवित रखा जा सकता है और देखना कि चुनाव के बाद यह कैसे पूरी तरह से गायब हो जाएगा।'
Wat an utter https://t.co/bBkVbeMEHA d Sushant's case is going to be used as a number 1 electoral issue in d Bihar elections.Smthg that was predicted long ago that his death wd be kept alive till the elections.And watch how it wd vanish completely after that.
एक और ट्वीट में शेखर सुमन ने लिखा, 'अभी सुशांत की चर्चा अचानकर हर न्यूज चैनल से गायब क्यों हो गई? हम एक जवाब मांगते हैं। कहां गए इतने सारे लोग जिन्हें शक के दायरे में जबरदस्ती लाया गया था? ड्रग मामले की जांच भी फुस्स पटाखा हो गया। सब छलावा है। मक्कारी की इंतहा है।'
Abhi Sushant ki charcha achanak har news channels se gayab kyon ho gayi?We demand an answer.Kahan gaye itne saarey log jinhe shaque ke daayre mein zabardasti laya gaya tha?Drug investigation bhi phus patakha ho gaya.Sab chalava hai.Makkari ki inteha hai.
शेखर सुमन ने कहा कि चाहें कुछ भी हो जाए लेकिन वो शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने लिखा, 'लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। हम लड़ते रहेंगे। इसके लिए सच और झूठ, भगवान और शैतान, ईमानदारी और बेईमानी के बीच में एक लड़ाई होगी। देखते हैं कौन जीतता है।'
But we won't give up.we shall keep fighting.Let it be a tussle between Truth and lies.Gud n evil.Honesty n dishonesty.Let's see who wins.
इससे पहले शेखर सुमन ने रिया चक्रवर्ती की जमानत पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'रिया को बेल मिल गई है और वो जेल से बाहर हैं। सीबीआई और AIIMS रिपोर्ट में भी कोई अंतर नहीं दिख रहा। मिरांडा और दीपेश को भी बेल मिल गई। अब दूसरी फॉरेंसिक टीम का भी गठन नहीं हो रहा। सब खत्म, घर चलें?'
विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर लगाया संस्कृति नष्ट करने का आरोप, निखिल द्विवेदी बोले- शांत रहिए... हमने 'हेट स्टोरी' बनाई थी