{"_id":"609617b68ebc3e8dbe5c407a","slug":"sana-pancholi-was-replaced-by-kangana-ranaut-in-film-know-all-about-aditya-pancholi-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सना पंचोलीः कंगना ने इस फिल्म में आदित्य पंचोली की बेटी को किया था रिप्लेस, अब लाइमलाइट से दूर कर रहीं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सना पंचोलीः कंगना ने इस फिल्म में आदित्य पंचोली की बेटी को किया था रिप्लेस, अब लाइमलाइट से दूर कर रहीं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 08 May 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सना पंचोली, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जिनका परिवार इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। इनमें से एक आदित्य पंचोली का परिवार भी है जो फिल्मों में सक्रिय रहने के साथ साथ अक्सर विवाद के चलते चर्चा में रहता है। आदित्य पंचोली का नाम किसी वक्त कंगना रणौत से जुड़ा था और उनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली का नाम जिया खान हत्या केस में सामने आया था। आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं। हालांकि उनके परिवार की एक सदस्य ऐसी भी है जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि लाइमलाइट से दूर क्या काम करती हैं आदित्य पंचोली की बेटी सना।
Trending Videos
2 of 5
आदित्य पंचोली का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली की बेटी सना पंचोली फिल्मी परिवार से संबंध रखते हुए भी चकाचौंध से दूर रहती हैं। हालांकि अपने पिता और भाई की तरह वो भी फिल्मों में हाथ आजमाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। गौरतलब है कि जिस फिल्म से सना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थी उसमें कंगना रणौत ने ही उन्हें रिप्लेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सना पंचोली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
1989 में जन्मीं सना ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस से अपनी पढ़ाई की। पढ़ाई करने के बाद वो फिल्मों में काम करने का मन बना रहीं थी। वहीं साल 2006 में सुनील दर्शन सना और उपेन को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और सना के हाथ से फिल्म निकल गई।
इस फिल्म का नाम 'शाकालाका बूम बूम' रखा गया था लेकिन बाद में कंगना को सना की जगह ले लिया गया। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि इन्हीं दिनों आदित्य पंचोली और कंगना रणौत के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सना पंचोली, सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सना ने फैसला कर लिया कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी और अपना अलग करियर बनाएंगी। आज सना गोवा में एक सफल रेस्टोरेंट ओनर हैं। इससे वो अच्छी कमाई करती हैं। सना अपने परिवार में भाई सूरज पंचोली के सबसे करीब हैं। दोनों अपने दोस्त टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X