फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की सलाह पर अभिनय की दुनिया में रखा था सनाया ईरानी ने कदम, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Thu, 17 Sep 2020 08:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Sep 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Sanaya Irani Birthday Special know unknown facts about Rangrasiya actress
सनाया ईरानी - फोटो : instagram: sanayairani

छोटे पर्दे की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा सनाया ईरानी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। वह टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सनाया ईरानी ने कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है। उनका जन्म 17 सितंबर साल 1983 को मुंबई के पारसी परिवार में हुआ था। जन्मदिन पर हम आपको सनाया ईरानी से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Sanaya Irani Birthday Special know unknown facts about Rangrasiya actress
सनाया ईरानी - फोटो : instagram: sanayairani

सनाया ईरानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऊटी से की है। उन्होंने सात सालों तक ऊटी बोर्डिंग स्कूल में रहकर पढ़ाई की थी। इसके बाद सनाया ईरानी ने सिडेनहैम कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की थी। वह जिस समय एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। उस समय सनाया ईरानी की मां ने उन्हें मॉडलिंग और अभिनय करने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर अभिनय किया। 

Sanaya Irani Birthday Special know unknown facts about Rangrasiya actress
सनाया ईरानी - फोटो : file photo

यह बात सनाया ईरानी के बहुत कम फैंस को पता होगी कि उनका पहला मॉडलिंग पोर्टफोलियो फोटोग्राफर से अभिनेता बने बोमन ईरानी ने किया गया था। सनाया ईरानी ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2006 में फिल्म से की थी। उसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पहली बार आमिर खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म फना में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को नाम महबूबा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanaya Irani Birthday Special know unknown facts about Rangrasiya actress
सनाया ईरानी - फोटो : instagram: sanayairani

इसके बाद सनाया ईरानी ने लंबे समय तक कई विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर सहित कई कलाकारों के साथ विज्ञापन में काम किया। इसके बाद सनाया ईरानी ने टीवी सीरियल्स में कदम रखा। वह पहली बार टीवी सीरियल लेफ्ट राइट लेफ्ट में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2007 में आया था। इस सीरियल में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं। 

विज्ञापन
Sanaya Irani Birthday Special know unknown facts about Rangrasiya actress
सनाया ईरानी, मोहित सहगल - फोटो : instagram: sanayairani

सनाया ईरानी मिले जब हम तुम, इस प्यार को क्या नाम दूं और रंग रसिया सहित कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो साल 2016 में उन्होंने टीवी के मशहूर अभिनेता मोहित सहगल से शादी की। सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। इन दोनों ने मिले जब हम तुम सीरियल में साथ काम भी किया था। 

पढ़ें: 'ॐ' लिखा पायजामा पहनने पर आलोचना का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, लोग बोले- 'भगवान का अपमान न करें'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed