फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर पीएम मोदी बने नजर आए थे विवेक ओबेरॉय, इन कलाकारों ने भी नेताओं का किरदार कर खूब बटोरी वाहवाही

Thu, 17 Sep 2020 06:55 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 17 Sep 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi birthday special bollywood actors who played politician role
कटरीना कैफ, विवेक ओबेरॉय, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, instagram/vivekoberoi twitter@SrBachchan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। पीएम मोदी के व्यक्तित्व से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। साल 2019 में उनकी बायोपिक रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था। बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर बखूबी राजनेता का रोल किया। तो चलिए ऐसे ही कुछ मशहूर किरदारों से रूबरू करवाते हैं।

pm narendra modi birthday special bollywood actors who played politician role
सरकार - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन तो हर किरदार में जान फूंक देते हैं। फिल्म 'सरकार' और 'सरकार राज' में अमिताभ बच्चन ने एक नेता का रोल किया था, जिसका नाम सुभाष नागरे होता है। बताया जाता है कि उनका यह रोल बाला साहेब ठाकरे से प्रेरित था। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था।

pm narendra modi birthday special bollywood actors who played politician role
नायक - फोटो : हॉटस्टार

अनिल कपूर
फिल्म 'नायक' में अनिल कपूर एक दिन के मुख्यमंत्री बने थे। साल 2001 में बनी ये फिल्म लोगों को काफी पंसद आई थी। फिल्म में अनिल कपूर पहले एक पत्रकार की भूमिका में होते हैं। परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि वो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बन जाते हैं। मुख्यमंत्री बनते ही वो  भ्रष्ट लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi birthday special bollywood actors who played politician role
यंगिस्तान - फोटो : twitter@ErosNow

जैकी भगनानी
2014 में आई फिल्म 'यंगिस्तान' एक नौजवान लड़के की कहानी है, जो भारत के प्रधानमंत्री का बेटा है। वो जापान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हंसी-खुशी रह रहा है, मगर पिता की अचानक मौत हो जाने के चलते उसे प्रधानमंत्री बना दिया जाता है।  

विज्ञापन
pm narendra modi birthday special bollywood actors who played politician role
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कटरीना कैफ
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी राजनीति 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें कटरीना को साड़ी में भाषण देते हुए देखना प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाला था। फिल्म में कटरीना के अभिनय को पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed