फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंचन शर्मा संग संदीप नाहर का रोमांटिक वीडियो हो रहा वायरल, पत्नी को जिम्मेदार बताकर अभिनेता ने की थी खुदकुशी

Wed, 17 Feb 2021 03:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Feb 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Nahar and Kanchan Sharma maldives vacation romantic video goes viral
संदीप नाहर, कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता संदीप नाहर की आत्महत्या की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। सुशांत के साथ फिल्म 'एम एस धोनी' में काम करने वाले संदीप नाहर आज सुशांत की तरह ही इस दुनिया से दूर जा चुके हैं। संदीप ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने अपनी जान देने की वजह बताई थी। संदीप ने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अब इन सारी बातों के बीच कंचन और संदीप का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है।

Sandeep Nahar and Kanchan Sharma maldives vacation romantic video goes viral
संदीप नाहर, कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

संदीप नाहर और कंचन शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो उनके मालदीव वेकेशन का है। ये वीडियो साल 2019 में संदीप ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया था। इस वीडियो में संदीप और कंचन समुंदर किनारे मस्ती करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा उन्होंने और भी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे जिसमें वो ऋतिक रोशन के गाने 'कहो ना प्यार है' पर डांस करते दिख रहे थे।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🇮🇳 Sandeep Nahar 🇮🇳 (@sandeepnahar_official)

Sandeep Nahar and Kanchan Sharma maldives vacation romantic video goes viral
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

संदीप और कंचन का ये वीडियो बता रहा है कि उन दिनों तक पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक था। ऐसा इसलिए क्योंकि इन वीडियोज में संदीप अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि आत्महत्या से पहले संदीप ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में पिछले एक डेढ़ साल से भुचाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Nahar and Kanchan Sharma maldives vacation romantic video goes viral
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

संदीप ने मरने से पहले जो वीडियो बनाया था उसमें उन्होंने कहा था,  'मुझे आपने एम एस धोनी में छोटू भैया के किरदार में देखा होगा। आज ये वीडियो बनाने का मकसद ये है कि जिंदगी में कई तरह की समस्या चल रही है। मैं दिमागी तौर पर स्थिर नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। 365 दिन लड़ना और रोज आत्महत्या की बात करना। वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फांसी दूंगी। मेरे परिवार को और मां गाली देती है। मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है। शक करती है। इसका कोई इलाज नहीं है। पिछले दिनों घर से भाग गई थी। मैं फिर ढूंढने लगा। इसकी मां इसका साथ देती है। केस करनी की धमकी देती है'।
 

विज्ञापन
Sandeep Nahar and Kanchan Sharma maldives vacation romantic video goes viral
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

संदीप ने वीडियो पोस्ट करने के बाद फांसी लगा ली थी। पुलिस ने संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा और उनकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि संदीप के इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद पुलिस की साइबर सेल के अधिकारियों ने अभिनेता के लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की थी, लेकिन जब तक वो वहां पहुंच पाते, संदीप इस दुनिया से जा चुके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed