फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीप नाहर की आत्महत्या और हत्या के बीच फंसा पेंच, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 17 Feb 2021 12:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Feb 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar hanged himself in bedroom of Mumbai flat, confrms police
संदीप नाहर - फोटो : Instagram

दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एम एम धोनी' में काम कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी को गोरेगांव स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन की खबर ने एक बार फिर बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। संदीप नाहर के अचानक उठाए इस कदम के चलते उनकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इस मामले पर पुलिस ने अपनी राय साफ कर दी है।

Actor Sandeep Nahar hanged himself in bedroom of Mumbai flat, confrms police
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें कि संदीप नाहर ने आत्महत्या करने से पहले एक फेसबुक पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था। इस पोस्ट के जरिए संदीप ने बताया था कि उनकी पत्नी कंचन शर्मा के साथ उनके रोज झगड़े होते थे। उन्होंने अपनी पत्नी पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि उनकी मौत के बाद उनके सोशल मीडिया से ये सारे पोस्ट और वीडियो डिलीट कर दिए गए जिसके चलते उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

Actor Sandeep Nahar hanged himself in bedroom of Mumbai flat, confrms police
संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

वहीं पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार कर दिया है। संदीप के निधन पर पुलिस का कहना है कि अभिनेता ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। जब उनकी पत्नी कंचन ने बार बार गेट खटखटाया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कंचन ने चाबी बनाने वाले और मकान मालिक को बुलाया। जब दरवाजा खोला गया तो उन्होंने देखा कि संदीप पंखे से लटके हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar hanged himself in bedroom of Mumbai flat, confrms police
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

संदीप के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है।16 फरवरी को संदीप नाहर के भाई और पिता उनके अंतिम संस्कार करने के लिए उनके शरीर का दावा करने के लिए गोरेगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस ने ये भी बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दर्ज की गई है। एक प्राथमिक सूचना के आधार पर गोरेगांव पुलिस ने आकस्मिक मौत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar hanged himself in bedroom of Mumbai flat, confrms police
संदीप नाहर - फोटो : Twitter

बता दें कि संदीप नाहर के निधन मामले में उनकी पत्नी कंचन शर्मा पर शक की सुई अटक रही है। पुलिस भी संदीप नाहर की पत्नी का बयान दर्ज करेगी क्योंकि वो पहली इंसान थी जिन्होंने संदीप को फांसी पर लटके देखा था। बता दें कि जब कंचन और दोस्त संदीप को गोरेगांव के एक अस्पताल में उन्हें ले गए थे तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस अब अभिनेता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। साथ ही उनके सोशल मीडया अकाउंट की भी जांच हो रही है। बता दें कि संदीप सुशांत के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' में भी नजर आए थे। उनके आत्महत्या की खबर पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed