{"_id":"5f06dffa6dba4956765d684e","slug":"sangeeta-bijlani-birthday-sangeeta-looks-still-gorgeous-at-60-untold-facts-about-salman-khan-ex-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"60 की उम्र में भी ग्लैमरस हैं संगीता बिजलानी, सलमान से रहा सीरियस अफेयर लेकिन क्रिकेटर से हुई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
60 की उम्र में भी ग्लैमरस हैं संगीता बिजलानी, सलमान से रहा सीरियस अफेयर लेकिन क्रिकेटर से हुई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संगीता बिजलानी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अदाकारा रहीं संगीता बिजलानी आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी संगीता ने खुद को एकदम फिट रखा है। संगीता का जन्म 9 जुलाई, 1960 को मुंबई में हुआ था। संगीता बिजलानी अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं।
2 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
संगीता ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने निरमा और पॉन्ड्स सोप सहित कई विज्ञापनों में काम किया। साल 1980 में संगीता मिस इंडिया चुनी गईं थीं। संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की। इसी दौरान संगीता की नजदीकियां सलमान के साथ बढ़ीं।
3 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं खुद सलमान खान ने भी कहा है कि संगीता संग उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : Twitter
उस वक्त खबरें आईं कि सलमान सोमी अली को डेट कर रहे थे इस वजह से संगीता ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। सलमान, संगीता को अपनी रियल लाइफ हीरोइन मानते हैं। सलमान बिग बॉस में नेशनल टेलीविजन पर ये बात स्वीकार भी चुके हैं। सलमान और संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संगीता बिजलानी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
4 नवंबर 1996 को संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। उस वक्त अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने संगीता से शादी की। लेकिन उनकी शादी ज्यादा नहीं टिक सकी और साल 2010 में उनका तलाक हो गया। संगीता ने 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज' और 'हातिमताई' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।