{"_id":"5bd7e6abbdec2269b3459866","slug":"sania-mirza-blessed-with-a-baby-boy-bollywood-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सानिया मिर्जा बनी मां, फराह खान बोलीं- 'बहुत दिन बाद कोई अच्छी न्यूज आई है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: सानिया मिर्जा बनी मां, फराह खान बोलीं- 'बहुत दिन बाद कोई अच्छी न्यूज आई है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shoiab malik sania mirza
- फोटो : instagram
Link Copied
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा मंगलवार को मां बन गईं । उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी सानिया के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए दी । सानिया मिर्जा के मां बनने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं । वहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियों में भी खुशी की लहर है ।
Trending Videos
2 of 5
shoiab malik sania mirza
- फोटो : instagram
सानिया के मां बनने के बाद सबसे पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो पोस्ट की । इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फाइनली लंबे समय बाद बहुत अच्छी खबर आ गई । सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और दादी-नानी को शुभकामनाएं। ईश्वर हमारे लिटिल एंजेल को आशीर्वाद दे ।
Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled 🙏🏼 #BabyMirzaMalik 👼🏼
वहीं, उन्होंने सानिया के साथ अपनी दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त मां बन गई ।' सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने प्रेग्नेंसी के बारे में अप्रैल में अपने फैंस को खुशखबरी दी थी । प्रेग्नेंसी के बाद से ही सानिया कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं ।
फराह खान और सानिया मिर्जा की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है । जब भी सानिया, मुंबई आती हैं तो वो फराह खान के घर पर ठहरती हैं । दोनों को अक्सर कई इवेंट में साथ देखा जाता रहा है । अपनी बेस्ट फ्रेंड के मां बनने से फराह खान बेहद खुश हैं । साथ ही शोएब मलिक ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, 'बेटा हुआ है और उसकी मां बिल्कुल ठीक है ।'
सानिया के मां बनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने भी ट्वीट कर अपने दोस्त शोएब मलिक को बधाई दी । वहीं सिंगर नीति मोहन ने लिखा, 'सानिया और शोएब को बधाई । मैं बच्चे को अपनी गोद में उठाने के लिए बेकरार हूं ।'
👶 It's a BOY!!! Angel #BabyMirzaMalik is here! Many many congratulations Khaala anammirzaaa Mommy @MirzaSania Daddy realshoaibmalik . Cant wait to meet you all and hold the Baby in my… https://t.co/XRYQHhGBEz
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।