फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर शशि कपूर की बेटी ने पब्लिकली किया ऐसा काम, देखकर हो जाएंगे शर्मसार

Mon, 23 Jan 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
sanjana kapoor having beer in a public event

कपूर खानदान हमेशा से ही अपनी अच्छी आदतों और अच्छे संस्कार के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं लेकिन इसी खानदान की एक बेटी ने पब्लिकली जो किया वो बिल्कुल चौकाने वाला था। मशहूर एक्टर शशि कपूर की बेटी संजना कपूर हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नजर आईं। इस दौरान उनका अंदाज बिल्कुल अलग था।



दरअसल फेसबुक पर राहुल गौतम नाम के शख्स ने संजना कपूर की एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखते ही आप हैरान हो जाएंगे। 

एक्टर शशि कपूर की बेटी ने पब्लिकली किया ऐसा काम, देखकर हो जाएंगे शर्मसार

sanjana kapoor having beer in a public event

इस तस्वीर में संजना पब्लिकली बीयर पीती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके हाथ में कुछ स्नैक्स भी है। राहुल ने अपनी वॉल पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा पहलू ये भी है। जहां ऋषि कपूर ने अच्छी-अच्छी बातें कहीं वहीं एक दिन पहले उनके घर की बेटी का ये नजारा भी देखने को मिला। 

एक्टर शशि कपूर की बेटी ने पब्लिकली किया ऐसा काम, देखकर हो जाएंगे शर्मसार

sanjana kapoor having beer in a public event

संजना कपूर इंडियन थिएटर आर्टिस्ट और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। संजना की मां जेनिफर कैंडल और हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर शशि कपूर हैं। संजना ने साल 1981 में आई फिल्म '36 चौरंगी लेन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म संजना के पिता शशि कपूर ने ही प्रोड्यूस की थी। इसमें उनकी मां जेनिफर ने भी काम किया था। बाद में संजना ने 1984 में 'उत्सव' में भी काम किया। हालांकि संजना को बतौर हीरोइन लीड रोल 1988 में आई फिल्म 'हीरो हीरालाल' में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर शशि कपूर की बेटी ने पब्लिकली किया ऐसा काम, देखकर हो जाएंगे शर्मसार

sanjana kapoor having beer in a public event

साल 1988 में ही संजना ने मीरा नायर की फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में एक रिपोर्टर का किरदार अदा किया था। इसके बाद संजना ने एक्टिंग छोड़कर अपना पूरा ध्यान थिएटर की ओर किया। उन्होंने पृथ्वी थिएटर में ही बच्चों के लिए एक्टिंग वर्कशॉप शुरू की। हीरो वरुण धवन ने भी उन्हीं से एक्टिंग सीखी है। आपको बता दें कि संजना ने करीब साढ़े तीन साल तक टीवी पर अमूल इंडिया शो को भी होस्ट किया था।

विज्ञापन

एक्टर शशि कपूर की बेटी ने पब्लिकली किया ऐसा काम, देखकर हो जाएंगे शर्मसार

sanjana kapoor having beer in a public event

साल 2011 में संजना ने पृथ्वी थिएटर छोड़कर अपनी खुद की थिएटर कंपनी 'जुनून' शुरू कर दी थी। संजना ने मशहूर टाइगर कंजर्वेशनिस्ट वाल्मिकी थापर से शादी की है। उनका एक बेटा, हामिर है। वाल्मिकी थापर से पहले संजना ने आदित्य भट्टाचार्य से शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed