फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjana Sanghi: बाल कलाकार के रूप में संजना ने की थी शुरुआत, सुशांत की आखिरी फिल्म की हीरोइन बन मिली पहचान

Fri, 02 Sep 2022 08:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 02 Sep 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Sanjana Sanghi Birthday know interesting facts about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री संजना सांघी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। 2 सितंबर 1996 को नई दिल्ली में जन्मी संजना जब आठवीं क्लास में थी, तो पहली बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' में काम करने का मौका मिला था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं और 2020 में 'दिल बेचारा' से बतौर हीरोइन अपना सफर शुरू किया। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

Sanjana Sanghi Birthday know interesting facts about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress
संजना संघी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जर्नलिज्म में किया ऑनर्स
संजना सांघी का जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। माता-पिता कारोबारी हैं, तो नाना का दिल्ली के चांदनी चौक में मोती सिनेमा नाम से थिएटर है। नाना ही संजना को हर शनिवार फिल्में दिखाने ले जाता करते थे। ऐसे में फिल्मों के प्रति संजना की रुचि बढ़ने लगी, लेकिन अपने करियर को लेकर वह अभी भी कन्फ्यूजन में ही थीं। उन्होंने जर्नलिज्म में ऑनर्स करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया, लेकिन वह समझ नहीं पा रही थी कि उन्हें करियर किस क्षेत्र में बनाना है।

Sanjana Sanghi Birthday know interesting facts about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress
संजना संघी - फोटो : insta

वार्षिक कार्यक्रम ने दिलाई 'रॉकस्टार'
संजना सांघी जब आठवीं क्लास में थी तो स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें देखा और इम्तियाज अली को उनकी क्लिप भेज दी। इसके बाद ही उन्हें 'रॉकस्टार' में बाल कलाकार के रूप में अपना पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म के बाद संजना ने ''बार बार देखो', फुकरे रिटर्न्स' और 'हिंदी मीडियम' में भी सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसके अलावा संजना शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' में भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjana Sanghi Birthday know interesting facts about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress
दिल बेचारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'दिल बेचारा 'के लिए दिए दस ऑडिशन
2020 में संजना सांघी को मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'दिल बेचारा' में बतौर अभिनेत्री काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और फिल्म के बाद से ही संजना की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। हालांकि इस फिल्म में रोल मिलना संजना के लिए इतना आसान नहीं था। उन्होंने इस फिल्म के लिए दस ऑडिशन देने पड़े थे। वहीं, हाल ही में संजना 'ओम- द बैटल विदिन' में नजर आई थीं और अगले साल उनकी फिल्म 'धक धक' रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed