फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर से लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त, कुछ जरूरी परीक्षण करवाकर मिली छुट्टी

Sun, 16 Aug 2020 08:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 16 Aug 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Again Admitted In Lilavati Hospital Discharged After Some Tests
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता संजय दत्त इस समय चौथे स्तर के फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को उन्हें एक बार फिर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वह अस्पताल में कुछ जरूरी परीक्षणों की वजह से भर्ती हुए थे। टेस्ट पूरे होने के बाद उन्हें अस्पताल से तुरंत छुट्टी मिल गई। इस दौरान संजय की बहन प्रिया दत्त भी उनके साथ नजर आईं।

Sanjay Dutt Again Admitted In Lilavati Hospital Discharged After Some Tests
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त एक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हैं लेकिन यह बात सामने तब आई जब 8 अगस्त को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से वह लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। तब उन्हें अस्पताल में दो दिन के लिए भर्ती कराया गया और अगले सोमवार को ही अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई। जब सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की दुआएं मांगी जाने लगीं तो संजय ने तुरंत काम से एक ब्रेक लेने की घोषणा कर दी।

Sanjay Dutt Again Admitted In Lilavati Hospital Discharged After Some Tests
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि संजय अपने इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं लेकिन मुंबई बम धमाकों में उनका नाम शामिल होने की वजह से उन्हें अमेरिका का वीजा मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिर भी उनकी कोशिश जारी है। इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले वह मुंबई के जाने-माने अस्पतालों लीलावती और कोकिलाबेन में अपने कुछ परीक्षण करवा लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Again Admitted In Lilavati Hospital Discharged After Some Tests
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इन परीक्षणों के सिलसिले में बीते शनिवार को संजय और उनकी बहन प्रिया को कोकिलाबेन अस्पताल जाते हुए देखा गया। अस्पताल में मौजूद सूत्र बताते हैं कि संजय को एडवांस स्टेज का कैंसर है इसलिए उनके कुछ परीक्षण कोकिलाबेन अस्पताल में भी किए गए हैं। जबकि, कुछ परीक्षण लीलावती अस्पताल में भी हुए हैं।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Again Admitted In Lilavati Hospital Discharged After Some Tests
सड़क 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि संजय दत्त की अगली फिल्म 'सड़क 2' 28 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 'पृथ्वीराज', 'शमशेरा', 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी बड़ी फिल्में अभी उनका इंतजार कर रही हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में फिर उठे संदीप सिंह पर सवाल, अभिनेता के दोस्त गणेश हीवरकर ने किया ये दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed