बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) 29 जुलाई को 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे से पहले संजय दत्त परिवार के साथ डिनर डेट पर गए। इस खास मौके पर संजय दत्त मुंबई के Yauatcha रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर संजय दत्त के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खास बात है कि तस्वीरों में संजय दत्त काफी सिंपल लुक में नजर आए।
पूरे परिवार के साथ संजय दत्त ने देर रात सेलिब्रेट किया बर्थडे, बहन और पत्नी साथ आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ पत्नी मान्यता दत्त, दोनों बच्चे, प्रिया दत्त, कुमार गौरव भी दिखे। तस्वीरों में संजय दत्त काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे तो वहीं मान्यता ब्लैक और व्हाइट ड्रेस पहने हुई थीं। रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा था। इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
baba #sanjaydutt snapped at #yatucha with family on his birthday occasion #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बाबा को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। संजय दत्त ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को भी खास तोहफा दिया है। कन्नड़ एक्टर यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में अधीरा के किरदार को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन अब फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी होते ही ये कन्फर्म हो गया है कि ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त ही अधीरा बनेंगे। इस फिल्म में संजय दत्त का लुक सामने आ गया है।
पोस्टर में संजय दत्त ने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ है जिसे उन्होंने अपने चेहरे पर भी लपेट रखा है, उनकी सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं। संजय दत्त की तस्वीर के साथ लिखा है ‘SANJAY DUTT AS ADHEERA’। पोस्टर में सजंय दत्त का लुक काफी जबरदस्त है। संजय दत्त ने अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा- 'इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।
संजय दत्त ने हाल ही में पत्नी मान्यता दत्त का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। पत्नी के बर्थडे को खास बनाने के लिए संजय दत्त ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस मौके पर संजय ने मान्यता के लिए एलईडी रिवाल्विंग केक बनवाया था। इस केक की तस्वीरों को मान्यता दत्त फैन पेज अकाउंड से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था।
Happy Birthday🎂🎉🎁 Queen @maanayata, Many many happy returns of the day ❤❤💯💯💕💕🌹
A post shared by 👑Maanayata Dutt (@maanayatamyheart) on

कमेंट
कमेंट X