{"_id":"5dfef35d8ebc3e87fd1f103e","slug":"sanjay-dutt-and-mayata-dutt-attend-his-niece-kumar-gaurav-daughter-siya-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता कुमार गौरव की बेटी सिया बनीं दुल्हन, भतीजी की शादी में संजय दत्त ने मारी ग्रैंड एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता कुमार गौरव की बेटी सिया बनीं दुल्हन, भतीजी की शादी में संजय दत्त ने मारी ग्रैंड एंट्री
संजय दत्त और मान्यता दत्त को बॉलीवुड का पॉवर कपल कहा जाता है । दोनों अक्सर किसी ना किसी ईवेंट में साथ दिखते हैं । मान्यता बच्चों को लेकर संजय दत्त की फिल्म के सेट पर भी पहुंचती हैं । हाल ही में ये कपल फिर से एक साथ दिखा । दरअसल, संजय अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे । उनके साथ मान्यता और बच्चे भी नजर आए ।
2 of 5
sanjay dutt
- फोटो : social media
संजय दत्त की बहन नमृता दत्त और कुमार गौरव की बेटी सिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य से शादी कर ली । शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । संजय और मान्यता पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आए । तस्वीरों में कुमार गौरव भी दिखे, जिन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो गया ।
3 of 5
- फोटो : social media
इन तस्वीरों को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है । सिया शादी में ऑफ व्हाइट लहंगा पहने नजर आईं । वहीं आदित्य भी इसी कलर की शेरवानी पहने दिखे । वहीं संजय दत्त, मान्यता दत्त और उनकी बेटी इकरा भी ऑफ व्हाइट कॉस्ट्यूम में नजर आए ।
बता दें कि कुमार गौरव की शादी 1984 में नमृता दत्त के साथ हुई थी । कुमार गौरव और संजय दत्त बहुत अच्छे दोस्त हैं । कुमार गौरव, संजय के हर अच्छे-बुरे दौर में उनके साथ रहे। संजय दत्त पिछले दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे । इसमें उन्होंने अहमद शाह अब्दाली का रोल निभाया था ।
विज्ञापन
5 of 5
Trishala With Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । अब संजू बाबा के पास महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' भी है । ये संजय दत्त की फिल्म 'सड़क' का सीक्वल होगी । यह फिल्म 28 साल पहले आई थी । साथ ही संजय फिल्म 'केजीएफ 2', 'भुज' और 'शमशेरा' में भी नजर आएंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।