दिसंबर महीने के दूसरे शुक्रवार ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों का खूब समय खराब किया है। प्राइम वीडियो पर ‘दुर्गामती’ दिल दुखा रही है। सिनेमाघरों में ‘इंदु की जवानी’ देखकर निकले लोग ठगे से महसूस कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स की ‘टोरबाज’ भी इसी लाइन में है और ‘टोरबाज’ के हीरो संजय दत्त की एक फिल्म और इसी दिन आशुतोष गोवारिकर ने अपनी अलमारी से झाड़पोंछ कर कतार में सजा दी।
ओटीटी की लाइन में लगी संजय दत्त की एक और बासी फिल्म, राजीव कपूर भी दिखेंगे अरसे बाद परदे पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतौर निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने एक फिल्म बनाई 'तुलसीदास जूनियर (Toolsidas Junior)'। संजय दत्त एक बार फिर से चर्चा में है तो शुक्रवार की दोपहर को आशुतोष ने इस फिल्म का भी एक पोस्टर जारी कर दिया। फिल्म का निर्देशन किन्हीं मृदुल ने किया है और इसमें अभिनेता संजय दत्त, राजीव कपूर, वरुण बुद्धदेव और दलीप ताहिल मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।
थोड़ा पीछे जाएं तो फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' पर काम तीन साल से चल रहा है। इस फिल्म को रिलीज भी पिछले साल ही होना था यानी कि कोरोना जैसा कोई पंगा नहीं। लेकिन, फिल्म बन गई। आशुतोष ‘पानीपत’ की लड़ाई में लग गए। और, मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब फिल्म इंडस्ट्री का माहौल ऐसा है कि ओटीटी वाले दोनों हाथों से फिल्में बटोर रहे हैं। निर्माता भी सारी डिब्बाबंद फिल्मों को बेच देने में ही समझदारी मान रहे हैं। तो अगला नंबर इस फिल्म का भी लग सकता है।
आशुतोष ने ट्विटर पर लिखा, 'एक संगीत के लिए मिलाया गया हाथ अब एक फिल्म तक पहुंच गया है। तैयार हो जाइए, 'तुलसीदास जूनियर' फिल्म जल्द आने वाली है।' इस पोस्ट के साथ आशुतोष ने फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया है। यह कहानी स्नूकर खेलने वाले एक बच्चे की है जिसका किरदार वरुण बुद्धदेव निभा रहे हैं। इस बच्चे के पिता का किरदार निभाएंगे संजय दत्त। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो ही रहेगा। वह स्नूकर कोच की भूमिका में होंगे जो अपने बच्चों को तालीम देता है।
A MUSIC association now steps up to become a MOVIE collaboration!!!
Get your cue sticks ready! #ToolsidasJunior coming soon!@duttsanjay #RajivKapoor @BuddhadevVarun @MridulDirector #BhushanKumar #SunitaGowariker #KonarkGowariker @TSeries @agppl pic.twitter.com/XffNwkrF9c
वही दलीप ताहिल का किरदार फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' में एक विलेन का है। दलीप के किरदार के बारे में तो आशुतोष पहले ही बता चुके हैं कि उन्हें इस किरदार के लिए दलीप ही सबसे बेहतर लगे। वहीं, राजीव कपूर का भी फिल्म में एक अहम किरदार रहने वाला है। राजीव तो फिल्मी पर्दे से लगभग तीन दशकों से दूर हैं। उन्हें अंतिम बार वर्ष 1990 में आई फिल्म 'जिम्मेदार' में देखा गया था। उसके बाद अब वह इस फिल्म के साथ पर्दे पर देखे जाएंगे। निर्माता जल्दी ही इस फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X