{"_id":"5d3d4a398ebc3e6ce04ca9e4","slug":"sanjay-dutt-and-rekha-link-up-rumour-yasser-usman-clarifies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेखा के सिंदूर का संजय दत्त से क्या है कनेक्शन, शादी की अफवाह के बाद ये सच्चाई आई थी सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेखा के सिंदूर का संजय दत्त से क्या है कनेक्शन, शादी की अफवाह के बाद ये सच्चाई आई थी सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं । उनका फिल्मी सफर जितना शानदार रहा, निजी जिंदगी उतनी ही विवादों में रही । संजय दत्त ने तीन शादियां की । वहीं कुछ एक्ट्रेस के साथ भी संजय का नाम जुड़ा । एक्ट्रेस रेखा के साथ भी संजय के अफेयर की खबरें आई थीं । जिसका जिक्र रेखा की बायोग्राफी 'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया था।
2 of 5
रेख्ाा
इस किताब को यासीर उस्मान ने लिखा है । किताब लॉन्च होने के बाद ये खबर वायरल हुई कि रेखा, संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं । कहा गया कि ऐसा किताब में लिखा है । इस खबर के आने के बाद यासीर उस्मान ने खुद सामने आकर सफाई दी थी । उन्होंने कहा था, 'ये गलत खबर है । मेरी किताब में ऐसा कुछ नहीं लिखा है ।'
3 of 5
रेख्ाा
'लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं ।' यसीर ने संजय दत्त और रेखा के अफेयर की अफवाह को लेकर पूरा किस्सा भी बताया था । उन्होंने कहा, 'रेखा और संजय ने फिल्म 1984 में आई फिल्म जमीन आसमान में साथ काम किया था । इसी फिल्म से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि ये भी अफवाह उड़ी कि दोनों ने शादी कर ली है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेख्ाा
'अफवाहें बढ़ीं तो संजय दत्त ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस खबर को झूठा बताया ।' यासीर ने साफ कहा कि संजय और रेखा ने कभी शादी नहीं की थी । इससे साफ है कि रेखा की बायोग्राफी में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है । संजय उन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से परेशान थे। रेखा ने सिर्फ उनकी मदद की थी क्योंकि वो भी इस दर्द को झेल चुकी थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
sanjay dutt
बता दें कि संजय दत्त इन दिनों अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं । इससे पहले संजय दत्त की दो शादियां हुई थीं । उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा थीं। रिचा और संजय की शादी गुपचुप तरीके से विदेश में हुई थी । रिचा को कैंसर था जिससे उनकी मौत हो गई थी । संजय की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई थीं लेकिन ये रिश्ता कुछ समय में ही खत्म हो गया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।