{"_id":"5d3e71c58ebc3e6ce212aad1","slug":"vijay-devarakonda-female-fan-break-down-in-front-of-him-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के मंच पर 'अर्जुन रेड्डी' से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ी फैन, देखिए फिर क्या हुआ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस के मंच पर 'अर्जुन रेड्डी' से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ी फैन, देखिए फिर क्या हुआ?
Mon, 29 Jul 2019 01:17 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
vijay devarakonda
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'कबीर सिंह' हिट होने के बाद शाहिद कपूर के अलावा साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी चर्चा में बने हुए हैं । विजय फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हीरो हैं और इसी फिल्म का हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' है । 'अर्जुन रेड्डी' के बाद से विजय की फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है । हाल ही में विजय के पास एक फैन मिलने के लिए पहुंची। इस मुलाकात का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
vijay devarakonda
- फोटो : social media
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस तमिल 3 के सेट पर पहुंचे थे । इस शो को कमल हासन होस्ट कर रहे हैं । यहीं पर विजय की एक फैन ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की । जैसे ही वो विजय से मिली, फूट-फूूट कर रोने लगी । विजय ने भी अपनी फैन को गले लगा लिया ।
vijay devarakonda
- फोटो : social media
विजय ने उससे बातें कीं और शांत रहने के लिए कहा । विजय के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । विजय अपनी फिल्म को बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई और हैदराबाद में प्रमोट कर रहे हैं । बता दें कि विजय की इस फिल्म को भारत कम्मा ने डायरेक्ट किया है । फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी
Emotional moment of @TheDeverakonda fan!#VijayDeverakonda #VijayDevarakonda #BiggBossTamil #BiggBossTamil3 #DearComradereview pic.twitter.com/tujvddJdms
— The Cine Bytes (@TheCineBytes) July 27, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
vijay devarakonda
- फोटो : social media
हाल ही में करण जौहर ने इस फिल्म के हिंदी राइट्स ले लिए हैं । धर्मा प्रोडक्शन 'डियर कामरेड' का हिंदी वर्जन बनाएगी। विजय ने अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि करण ने 'डियर कामरेड' के हिंदी रीमेक में लीड रोल उन्हें ऑफर किया था लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया ।
विज्ञापन
vijay devarakonda
- फोटो : social media
विजय कहते हैं, 'करण जौहर ने मुझे हिंदी वर्जन के लिए लीड रोल ऑफर किया था लेकिन मैंने मना कर दिया । मैं हिंदी फिल्म का हीरो नहीं बनना चाहता । मैं एक एक्टर बनना चाहता हूं और दर्शकों को अच्छी कहानियां देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि एक ही स्टोरी को दो बार दिखाने का कोई मतलब नहीं है ।'