फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वायस ऑफ इंडिया' को जीत इश्मीत ने मचा दी थी सनसनी, मौत पर भी खड़े हुए थे ये सवाल

Mon, 29 Jul 2019 01:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
ishmeet singh death anniversary he died at the age of 19
ishmeet singh - फोटो : social media
टीवी रियलिटी शो स्टार वॉइस ऑफ इंडिया जीतने वाले इश्मीत सिंह का आज ही के दिन 19 साल की उम्र में निधन हो गया था । स्टार प्लस के इस शो को इश्मीत ने साल 2007 में जीता था । उन्हें लता मंगेशकर के हाथों ट्रॉफी मिली थी । 2 सितंबर 1988 को जन्मे इश्मीत पंजाब से थे ।
ishmeet singh death anniversary he died at the age of 19
ishmeet singh - फोटो : social media
इश्मीत का पहला एल्बम 'सतगुर तुमेरे काज सवार' नाम का एक धार्मिक गुरबानी था । Star Voice Of India में इश्मीत सिंगर अभिजीत और अल्का याग्निक के फेवरेट थे। सिंह ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना से अपनी स्कूलिंग की। स्नातक की डिग्री लेने के बाद वो मुंबई में एम.एन.सी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे । 
ishmeet singh death anniversary he died at the age of 19
ishmeet singh - फोटो : social media
इश्मीत ने अपनी मां से वादा किया था कि वो सीए लेवल की पढ़ाई पूरी करेंगे । इश्मीत को गायकी की शिक्षा अपने परिवार से मिली थी । 17 साल की उम्र में उन्होंने शो में हिस्सा लिया था । उनके गाने का स्टाइल शान से मिलता-जुलता था । इश्मीत बहुत शांत स्वभाव के थे ।  ये शो जीतने के बाद इश्मीत का सिंगिंग करियर अच्छा चल रहा था । लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ishmeet singh death anniversary he died at the age of 19
ishmeet singh - फोटो : social media
शो जीतने के एक साल बाद ही उनका निधन हो गया । इश्मीत एक परफॉर्मेंस के सिलसिले में मालदीव गए थे। यहां उनके प्रोग्राम से दो दिन पहले स्विमिंग पूल में उनकी लाश मिली थी। सवाल उठने लगे कि आखिर इश्मीत की मौत कैसे हुई । हालांकि पुलिस का कहना था कि इश्मीत पूल में नहाने के लिए उतरे थे । जहां उनके सिर पर चोट लगी और वो डूब गए । इश्मीत को स्विमिंग नहीं आती थी । 
 
विज्ञापन
ishmeet singh death anniversary he died at the age of 19
ishmeet singh - फोटो : social media
इश्मीत के पैरेंट्स ने पुलिस से छानबीन करने की मांग की थी । उनका कहना था हो सकता है जब वो डूब रहा हो तो लोग तमाशा देख रहे हों, या इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ठीक से ईवेंट ऑर्गनाइज ना कर पाई हो । पंजाब सरकार ने पुलिस को छानबीन के आदेश भी दिए थे । बाद में हॉस्पिटल ने बताया था कि इश्मीत के माथे पर कट का निशान था ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed