{"_id":"5cf76af3bdec220745635d76","slug":"sanjay-dutt-answered-to-sunil-dutt-after-mumbai-bomb-blast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मुंबई बम ब्लास्ट में आया था संजय का नाम, बेटे का जवाब सुन हैरान रह गए थे सुनील दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब मुंबई बम ब्लास्ट में आया था संजय का नाम, बेटे का जवाब सुन हैरान रह गए थे सुनील दत्त
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 को हुआ था। कम ही लोगों को पता है कि सुनील दत्त का नाम पहले बलराज दत्त था। उन्होंने एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राजनीति तक का सफर तय किया। सुनील दत्त-नरगिस के 3 बच्चे हुए- संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त। सुनील दत्त के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा किस्सा।
2 of 8
संजय दत्त
- फोटो : file photo
सुनील दत्त जहां बेहद शालीन व्यक्तित्व के थे तो वहीं संजय दत्त की इमेज बैड ब्वॉय की बन गई। बाद में मुंबई बम ब्लास्ट केस में उनका नाम के बाद इस इमेज को और बढ़ावा ही मिला। यासिर उस्मान की किताब 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय संजय दत्त' के मुताबिक, पुलिस को पता चला कि इसमें बॉलीवुड से भी कुछ लोग शामिल हैं। शक के आधार पर पुलिस ने प्रोड्यूसर हनीफ कड़ावाला और समीर हिंगोरा को पूछताछ के लिए माहिम पुलिस स्टेशन बुलाया।
3 of 8
संजय दत्त
हनीफ शुरुआत में कोई भी जवाब देने से बचता रहा लेकिन पुलिस के सामने उसकी ज्यादा नहीं चली और उसने कहा, 'पुलिस हमेशा हम जैसी छोटी मछलियों को परेशान करती है जबकि बड़े लोग तो यूं ही घूमते रहते हैं।' दरअसल हनीफ का इशारा संजय दत्त की ओर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
संजय दत्त
मुंबई ब्लास्ट के बाद पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें संदिग्धों के नाम का खुलासा होने वाला था। पुलिस ने जैसे ही हनीफ और समीर का नाम लिया एक रिपोर्टर ने पूछा क्या इसमें संजय दत्त भी शामिल हैं। दरअसल, ये सवाल महज तुक्का था क्योंकि उस वक्त संजय दत्त हनीफ-समीर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म कर रहे थे हालांकि सवाल के जवाब में पुलिस का रवैया टाल मटोल वाला ही रहा लेकिन मीडिया को बहुत बड़ी खबर लग गई थी।
विज्ञापन
5 of 8
संजय दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन सभी अखबारों के पहले पन्ने पर ये खबर छपी थी। संजय उस वक्त मॉरीशस में फिल्म आतिश की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म करने के बाद जब वो मुंबई लौटे तो करीब 100 पुलिसवाले उनके सामने बंदूक ताने खड़े थे। संजय दत्त को एयरपोर्ट से सीधे मुंबई क्राइम ब्रांच ले जाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।