सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दुबई में परिवार के साथ वक्त बिताकर वापस मुंबई लौटे संजय दत्त, चल रहा है कैंसर का इलाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 01 Oct 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt back in Mumbai From Dubai After Spending Quality Time with Children And Wife
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते महीने पत्नी मान्यता दत्त संग बच्चों से दुबई मिलने गए संजय दत्त अब मुंबई वापस आ चुके हैं। संजय दत्त 10 दिनों के लिए प्राइवेट हवाई जहाज लेकर दुबई गए थे। बीमारी के बाद पहली बार संजय दत्त ने अपने बच्चों से मुलाकात की थी। जहां से वेकेशन एंजॉय करते हुए संजय की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं जिनमें वो बच्चों के साथ कभी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे थे तो कभी घर पर मस्ती करते दिख रहे थे।

Trending Videos
Sanjay Dutt back in Mumbai From Dubai After Spending Quality Time with Children And Wife
संजय दत्त परिवार के साथ - फोटो : Instragram- @maanayata

बता दें कि ये खबर पहले से ही थी कि 30 सितंबर तक संजय दत्त मुंबई लौट आएंगे, क्योंकि उनका तीसरा कीमोथेरेपी सेशन होना है। संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुजर रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। इलाज के लिए ही वह वापस मुंबई आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt back in Mumbai From Dubai After Spending Quality Time with Children And Wife
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना - फोटो : Instragram- @maanayata

लॉकडाउन का पूरा समय मान्यता ने अपने बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दुबई में ही बिताया। अपने पति की सेहत खराब होने की बात सुनकर मान्यता बच्चों को दुबई में ही छोड़ मुंबई आ गई थीं। बीते रोज मान्यता ने अपनी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वह बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीं। यह फोटो संजय दत्त ने क्लिक की थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The longest journey of your life, is the one that takes you deep within yourself. The journey to truly find yourself 😇 #happysoul #peaceofmind #love #grace #positivity #dutts #beautifullife #thankyougod 🙏 #📸 @duttsanjay

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

Sanjay Dutt back in Mumbai From Dubai After Spending Quality Time with Children And Wife
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : Instragram- @maanayata

इससे पहले मान्यता ने संजय और बच्चों की फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'आज मैं भगवान को परिवार के रूप में जो उन्होंने मुझे उपहार दिया है उसके लिए उन्हें धन्यवाद कहती हूं। कोई शिकायत नहीं, कोई निवेदन नहीं...बस हमेशा साथ रहें...आमीन।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Today...I want to thank God for the gift of family. No complaints...No requests... just to be together, forever. Amen 🙏 #blessedbeyondmeasure #love #grace #positivity #dutts #beautifullife #thankyougod🙏

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

विज्ञापन
Sanjay Dutt back in Mumbai From Dubai After Spending Quality Time with Children And Wife
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब से संजय दत्त के कैंसर की खबर मीडिया में आई, तब से यह चर्चा भी शुरू हुई कि उन्होंने इलाज के लिए यूएस या सिंगापुर जाने की इजाजत मांगी है। हालांकि मुंबई में ही संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है और इन नतीजों के बाद ही वह छुट्टी मनाने दुबई गए हैं। फैंस संजय दत्त के जल्दी ठीक होने की दुआ जरूर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed