सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'माई घाट' में दमदार अदाकारी से उषा ने ऊंचा किया देश का नाम, विदेश में जीता सिनेमा का बड़ा पुरस्कार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 01 Oct 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Usha Jadhav Best Actor Female award at Indo German Film week for Mai Ghat Crime No 103 2005
Usha Jadhav - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानी-मानी अभिनेत्री उषा जाधव को अपनी फिल्म 'माई घाट- क्राइम नंबर 103/2005 के लिए इंडो जर्मन फिल्म वीक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सुशोभित किया गया है। इस खबर की जानकारी खुद उषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है। यह पुरस्कार मिलने पर उषा ने फिल्म के निर्देशक अनंत नारायण महादेवन, निर्माता मोहिनी गुप्ता और फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद और शुभकामनाएं भी दी हैं।

Trending Videos
Usha Jadhav Best Actor Female award at Indo German Film week for Mai Ghat Crime No 103 2005
Usha Jadhav - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'इंडो जर्मन फिल्म फेस्टिवल, बर्लिन में बीती रात अपनी फिल्म 'माई घाट- क्राइम नंबर 103/2005' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए मैं मोहिनी गुप्ता, अनंत महादेवन और इस फिल्म की पूरी टीम का धन्यवाद और उन्हें बधाई देना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Usha Jadhav Best Actor Female award at Indo German Film week for Mai Ghat Crime No 103 2005
Usha Jadhav - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैसे इस फिल्म के लिए उषा का यह पहला पुरस्कार नहीं है। इससे पहले वह साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और पिछले साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।
 

Usha Jadhav Best Actor Female award at Indo German Film week for Mai Ghat Crime No 103 2005
Usha Jadhav - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की कहानी प्रभावती अम्मा की है जिनके बेटे को दो पुलिसकर्मियों ने झूठे इल्जाम में जेल में डाल दिया था। उनके बेटे का नाम उदय कुमार था। प्रभावती घरों में बर्तन मांजने का काम करती थी और उनका बेटा कूड़ा उठाने का। ओणम का त्योहार मनाने के लिए अम्मा ने अपने बेटे को कुछ पैसे दिए। जब यह पैसे पुलिस ने उदय के पास देखे तो उन्हें शक हुआ और चोर समझकर पुलिस ने उदय को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हवालात में उदय को खूब पीटा गया और बाद में जब उसकी उसकी मौत हो गई तो उसे लावारिस हालत में फेंक दिया गया। इस दर्दनाक कहानी पर आधारित फिल्म में प्रभावती अम्मा का किरदार उषा जाधव ने निभाया है।

विज्ञापन
Usha Jadhav Best Actor Female award at Indo German Film week for Mai Ghat Crime No 103 2005
Usha Jadhav - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुछ ही समय पहले उषा ने एक स्पेनिश फिल्म की शूटिंग शुरू की है। जुलाई के महीने की शुरुआत में ही उषा स्पेन चली गई थीं और वहां उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'ला नुएवा नॉर्मलिदाद (La Nueva Normalidad)' की शूटिंग शुरू की। हिंदी में इस फिल्म के शीर्षक का मतलब 'नया सामान्य' है। इससे अंदाजा लगा सकता है कि इस फिल्म का मुद्दा कोरोना वायरस के बाद की अवस्था के संबंध में ही हो सकता है। स्पेनिश फिल्मों के जाने माने निर्देशक एलेजांद्रो कोर्तेस इस फिल्म को बना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed