{"_id":"5b18d1af4f1c1bf56e8b6aea","slug":"sanjay-dutt-biopic-sanju-dia-mirza-as-manyata-dutt-poster-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल जाते हुए संजय दत्त के पीछे-पीछे गई थीं मान्यता दत्त, मां नरगिस के बाद सामने आईं तीसरी पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल जाते हुए संजय दत्त के पीछे-पीछे गई थीं मान्यता दत्त, मां नरगिस के बाद सामने आईं तीसरी पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
sanju
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में संजू का ट्रेलर रिलीज हुआ है और इसमें रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
Trending Videos
ट्रेलर के आने के बाद से संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई राज से परदा गिरा है। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहा है। कुछ देर पहले ही फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें मान्यता दत्त की भूमिका में दिया मिर्जा नजर आ रही हैं।
And here comes Dia Mirza as Maanayata, someone whose stood by #Sanju through thick and thin. #RanbirKapoor @deespeak #RajkumarHiraniFilms @foxstarhindi @VVCFilms pic.twitter.com/ctEdkkt7n5
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) June 7, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
फिल्म में दिया मिर्जा संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त का रोल निभा रही हैं। जो वर्तमान में भी उनके साथ हैं। इस बायोपिक में मान्यता का रोल काफी अहम होने वाला है क्योंकि शादी के बाद संजय दत्त के संकट से भरे जीवन में मान्यता चट्टान की तरह खड़ी रहीं।
manyata dutt
2007 में एक अंग्रेजी अखबार में खबर छपी कि संजय और मान्यता ने शादी कर ली है, खबर में ये बताया कि दोनों की शादी 19 नवंबर 2006 को हुई थी। लेकिन ऑफिशियली दोनों की शादी की तारीख 7 फरवरी 2008 बताई जाती है।
विज्ञापन
Sanjay and manyata
31 जुलाई 2007 को संजय दत्त को गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में 6 साल की सजा सुनाई गई। संजय को पुणे की यरवडा जेल में भेज दिया गया। जब संजय को मुंबई से पुणे जेल ले जाया जा रहा था, तो मान्यता उनके पीछे-पीछे अपनी गाड़ी से जेल तक गईं।

कमेंट
कमेंट X