{"_id":"5a901f044f1c1b514a8bae80","slug":"sanjay-dutt-biopic-teaser-won-amitabh-bachchan-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बायोपिक देखकर बिग बी ने कह डाली इतनी बड़ी बात, सकते में आ गए रणबीर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बायोपिक देखकर बिग बी ने कह डाली इतनी बड़ी बात, सकते में आ गए रणबीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की बायोपिक का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म की दीवानगी लोगों में कितनी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 110 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म के टीजर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने देख लिया है। टीजर को देखने के बाद बिग बी ने जो भी कहा उसे सुनने के बाद रणबीर कपूर सकते में आ गए।
Brahmastra
Bombay Times ने इस बात का खुलासा किया है। रणबीर कपूर इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर ने बिग बी को संजय दत्त की बायोपिक का टीजर दिखाया जिसे देखने के बाद उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर रणबीर को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ।
amitabh bachachan
मिली जानकारी के मुताबिक टीजर को देखने के बाद बिग बी रणबीर और संजय में अंतर नहीं कर पाए। उन्होंने रणबीर से पूछा - 'तो इस सीन को करने के लिए तुमने संजू को बुलाया था?' बिग बी के इस बयान से इस बात का कयास लगाया जा सकता है रणबीर ने यह रोल कितने अच्छे तरीके से निभाया। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी दोनों को पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
KARAN JOHAR
वहीं कुछ दिन पहले DNA ने खुलासा किया था कि रणबीर ने अपने करीबी दोस्त करण जौहर को इस फिल्म का टीजर दिखाया था। हालांकि कुछ दिन बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था - 'आने वाली फिल्म का टीजर देखा बहुत ही बेहतरीन था।' इस ट्वीट से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि करण रणबीर की आने वाली फिल्म संजय दत्त की बायोपिक की ही बात कर रहे थे।
Saw an absolutely MINDBLOWING teaser of an upcoming film!!!! Am sworn to secrecy or would have been screaming from the rooftops!!! Watch out for this one!!!!!!
— Karan Johar (@karanjohar) February 11, 2018
विज्ञापन
ranbir kapoor
संजय दत्त के लुक में रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वह संजय दत्त की कॉपी नजर आ रहे थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार हैं। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।