बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन 29 जुलाई को होता है। संजय दत्त बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में और किरदार किए हैं। संजय दत्त ने एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांस तक, हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन संजय दत्त की जिंदगी किसी अन्य फिल्मी सितारे से काफी अलग रही है।
Sanjay Dutt Birthday: ड्रग्स की लत से संजय दत्त की हो गई थी ऐसी हालत, पिता सुनील दत्त भी हो गए थे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त अपनी जिंदगी में कई मुश्किल दौर और बहुत से विवादों से गुजर चुके हैं। उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी हैं। संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म का नाम संजू है, जो साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। इस फिल्म में संजय दत्त की जिदंगी के कई अनदेखे राज भी सामने आए थे। उनमें से एक उनकी ड्रग्स की लत भी थी।
संजय दत्त नशे की लत के शिकार हो गए थे। संजय दत्त की बतौर मुख्य अभिनेता पहली फिल्म रॉकी थी,जो साल 1981 में आई थी। पहली ही फिल्म में संजय दत्त ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन संजय दत्त को नशे की इतनी बुरी लत लग चुकी थी कि उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गई थीं। जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन संजय दत्त की ड्रग्स की लत की वजह उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई थी।
अपने नशे की लत को लेकर खुद संजय दत्त भी मीडिया से कई बार बात कर चुके हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक कॉलेज के आयोजन में भी अपने ड्रग्स की लत के बारे में बताया था। संजय दत्त ने कहा था, 'सुबह का समय था और मुझे भूख लगी था। उस वक्त तक मेरी मां गुजर चुकी थीं। मैंने नौकर से कहा कि खाना दे दीजिए। उसने कहा बाबा दो दिन हो गए आपने खाना नहीं खाया, बस सोते रहे। यह कहकर वह रोने लगा। मैं बाथरूम में गया और मैंने अपने आपको देख तो मैं मरने की हालत में था। मेरे मुंह और नाक से खून निकल रहा था।'
संजय दत्त ने आगे कहा था, 'वह सब देखकर मैं डर गया और सुबह सात बजे अपने पिता के पास गया और कहा कि मुझे मदद की जरूरत है। मुझे ड्रग्स की लत लग गई है। तो मैं काफी भाग्यशाली था कि मेरे पिता मुझे यहां से अमेरिका पुनर्वास केंद्र ले गए। वहां मैं दो साल रहा, लेकिन पहले साल मन में ऐसे ख्याल आए कि एक बार दोबारा ट्राई किया जाएगा, लेकिन फिर मैंने कहा नहीं, न करूंगा न करने दूंगा।' संजय दत्त के पिता अभिनेता सुनील दत्त उनकी नशे की लत से काफी परेशान हो गए थे, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल समय में अपने बेटे का साथ दिया था। हालांकि फिल्मों की तरह ही संजय दत्त ने एक हीरो की तरह रियल लाइफ में भी ड्रग्स की लत के खिलाफ अपनी जंग जीती और आज वो इससे कोसो दूर हैं।
पढ़ें: सुशांत की मौत के मामले आया नया मोड़, दिवंगत अभिनेता के पिता ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर ये 10 गंभीर आरोप

कमेंट
कमेंट X