सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जल्द ठीक हो जाएंगे संजय दत्त, परिवार के सदस्य ने कहा- 'इलाज का हो रहा अच्छा असर'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 19 Oct 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Responding Better Now media reports that he had been diagnosed with lung cancer
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) कैंसर (Lung Cancer) से जूझ रहे हैं। अब खबर है कि उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वीडियो के जरिए पुष्टि की थी कि उन्हें कैंसर है और जल्द ही वह ठीक भी हो जाएंगे। बीते कई महीनों से मीडिया में उनके कैंसर पीड़ित होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि संजय दत्त ने अपने बयान में कभी ये नहीं कहा था कि उन्हें कैंसर है।

Trending Videos
Sanjay Dutt Responding Better Now media reports that he had been diagnosed with lung cancer
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उनके परिवार के एक सदस्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इस प्रकार की खबर थी कि उनका जीवन छह महीने ही है लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी। उनको एक प्रकार के फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके लिए मुंबई में इलाज शुरू कर दिया गया और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Responding Better Now media reports that he had been diagnosed with lung cancer
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

सूत्र ने कहा, ‘‘वह आज अपनी जांच के लिए गए थे और रिपोर्ट अच्छी आई है। भगवान की कृपा और सब लोगों की दुआओं के साथ इलाज का अच्छा असर हो रहा है।’’ संजय दत्त का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। हाल ही में वह अपने परिवार और बच्चों से मिलने दुबई गए थे। जहां करीब 10 दिन वक्त बिताने के बाद पिछले महीने ही संजू मुंबई वापस आए हैं।

Sanjay Dutt Responding Better Now media reports that he had been diagnosed with lung cancer
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि संजय दत्त की तबीयत में काफी सुधार है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो नवंबर से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मीडिया कर्मियों से कह रहे थे, 'अभी मैं बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना।' 

विज्ञापन
Sanjay Dutt Responding Better Now media reports that he had been diagnosed with lung cancer
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय दत्त आखिरी बार "सड़क 2" में दिखे थे। 61 साल के संजय दत्त ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे। 11 अगस्त को यह खबर सामने आई थी कि वे फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed