अभिनेता संजय दत्त लंग कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। मंगलवार रात को उनके कैंसर होने के बारे में पता चला। इस बात का पता चलने के बाद फैंस उदास हो गए है। इसके साथ ही संजय दत्त के कई फैंस और फिल्मी सितारे उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने आधिकारिक रूप से अपना बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने संजय दत्त के फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है जो संजू बाबा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
संजय दत्त को कैंसर होने के बाद आया पत्नी मान्यता का बयान, शुभचिंतकों के लिए बोली ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता दत्त ने अपने लिखित बयान में संजय दत्त के सभी फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने बयान में कहा है, 'मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने संजू के जल्द ठीक होने की कामना की हैं। इस वक्त को पार करने के लिए पूरी ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। परिवार पिछले साल भी काफी बुरी परिस्थितियों से गुजरा है, लेकिन मुझे यकीन है, यह भी गुजर जाएगा।'
मान्यता दत्त ने आगे लिखा, 'संजू के फैंस से मेरा अनुरोध है कि वह अटकलों और अफवाहों पर विश्वास न हों। अपने प्यार और सपोर्ट से हमारी मदद करें। संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षा के लिए चुना है। हम सभी से आपकी दुआ और आशीर्वाद चाहते हैं और हम जानते हैं कि हम हमेशा की तरह विजेता बनकर उभरेंगे।'
सोशल मीडिया पर मान्यता दत्त का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से संजय दत्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह फिलहाल फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद खबर सामने आई है कि संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं।
यह जानकारी मिलते ही उन्हें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान जैसे सितारों ने फोन भी किया। संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं। संजय दत्त के जो दोस्त उनके घर पर यह जानकारी मिलने के बाद पहुंचे, उनके मुताबिक कैंसर अभी जिस स्टेज में है, उसका इलाज हो सकता है।
पढ़ें: फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत काफी गंभीर

कमेंट
कमेंट X