सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने जारी किया बयान, कहा- 'धमकियां दी जा रहीं, मामले को दबाने की कोशिश भी हो रही है'

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 12 Aug 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family releases a 9 page letter statement
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच जारी है। इस बीच सुशांत के परिवार ने अपना बयान जारी किया है। परिवार का आरोप है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने नौ पेज की एक चिट्ठी जारी की और कहा कि कई बेबुनियाद आरोपों के साथ ही चरित्र पर भी हमला हो रहा है। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput family releases a 9 page letter statement
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चिट्ठी की शुरुआत फिराक जलालपुरी के शेर से की गई है। चिट्ठी में लिखा है- 'तू इधर-उधर की ना बात कर ये बता कि काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनों से गिला नहीं तेरी रहबरी का सवाल है।' इसके आगे लिखा है कि 'अखबार पर अपना नाम चमकाने की गरज से कई फर्जी दोस्त, भाई, मामा बन अपनी अपनी हांक रहे हैं। ऐसे में बताना जरूरी हो गया है कि आखिर ‘सुशांत का परिवार’ होने का मतलब क्या है? सुशांत के माता पिता कमाकर खाने वाले लोग थे। उनके हंसते खेलते पांच बच्चे थे। उनकी परवरिश ठीक हो इसलिए नब्बे के दशक में गांव से शहर आ गए। रोटी कमाने और बच्चों को पढ़ाने में जुट गए। एक आम भारतीय माता पिता की तरह उन्होंने मुश्किलें खुद झेलीं। बच्चों को किसी बात की कमी नहीं होने दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family releases a 9 page letter statement
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

चिट्ठी में आगे लिखा है कि 'पहली बेटी में जादू था। कोई आया और चुपके से उसे परियों के देश ले गया। दूसरी राष्ट्रीय टीम के लिए क्रिकेट खेली। तीसरे बच्चे ने कानून की पढ़ाई की तो चौथे ने फैशन डिजाइन में डिप्लोमा किया। पांचवां सुशांत था। पूरी उम्र सुशांत के परिवार ने ना कभी किसी से कुछ लिया और ना कभी किसी का अहित किया। सुशांत के परिवार को पहला झटका तब लगा जब मां असमय गुजर गईं। फैमिली मीटिंग में फैसला हुआ कि कोई ये ना कहे कि मां चली गई और परिवार बिखर गया, तो कुछ बड़ा किया जाए। सुशांत के सिनेमा में हीरो बनने की बात उसी दिन चली। अगले आठ दस साल में वो हुआ जो लोग सपनों में देखते हैं लेकिन अब जो हुआ है वो दुश्मन के साथ भी ना हो।' 

Sushant Singh Rajput family releases a 9 page letter statement
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सुशांत के परिवार ने नाम लिए बगैर कुछ लोगों पर निशाना साधा और कहा, 'एक नामी आदमी को बदमाशों और लालचियों का झुंड घेर लेता है। इलाके के रखवाले को कहा जाता है कि बचाने में मदद करें। चार महीने बाद सुशांत के परिवार का भय सही साबित होता है।... सुशांत के परिवार को कहते हैं कि तुम्हारा बच्चा पागल था। हमसे कहा जाता है कि ऐसा करो पांच दस मोटे मोटे लालों का नाम लिखवा दो, हम उसका भूत बना देंगे। सुशांत के परिवार को शोक मनाने का भी समय नहीं मिलता। हत्यारों को ढूंढने के बजाय रखवाले उसके मृत शरीर की फोटो प्रदर्शनी लगाने लगते हैं। उनकी लापरवाही से सुशांत मरा। इतने से भी मन नहीं भरा तो मानसिक बीमारी की कहानी चला उसके चरित्र को मारने में जुट जाते हैं।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family releases a 9 page letter statement
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलते सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने अपने बयान में कहा कि 'सुशांत के परिवार का सब्र का बांध तब टूटा जब महीना बीतते- बीतते महंगे वकील और नामी पीआर एजेंसी से लैस 'हनी ट्रैप' गैंग डंके की चोट पर वापस लौटता है। सुशांत को लूटने मारने से तसल्ली नहीं हुई सो उसकी स्मृति को भी अपमानित करने लगता है।... सवाल सुशांत की निर्मम हत्या का है। सवाल ये भी है कि क्या महंगे वकील कानूनी पेंचीदगियों से न्याय की भी हत्या कर देंगे? इससे भी बड़ा सवाल अपने को एलिट समझने वाले, अंग्रेजियत में डूबे, पीड़ितों को हिकारत से देखने वाले नकली रखवालों पर लोग क्यों भरोसा करें? सुशांत के परिवार, जिसमें चार बहनें और एक बूढ़ा बाप है, को सबक सिखाने की धमकी दी जा रही है। एक एक कर सबके चरित्र पर कीचड़ उछाला जा रहा है। सुशांत से उनके संबंधों पर सवाल उठाया जा रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed