संजय दत्त (Sanjay Dutt) सोशल मीडिया पर प्यार के इजहार वाले वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। इस वीडियो में संजय पूजा नाम की लड़की को खुलेआम 'आई लव यू' कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात है कि जब अभिनेता को पता चला कि उनकी रिकॉर्डिंग हो रही है तो वह नाराज भी हो गए। संजय का यह वीडियो वायरल हो गया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि कौन है पूजा? जिसके प्यार में संजय दत्त डूब चुके हैं।
कौन है 'पूजा'? मान्यता को छोड़ जिसके प्यार में पड़े संजय दत्त 'आई लव यू' बोलते रंगे हाथ पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लड़की का एकता कपूर से खास कनेक्शन है। पूजा से प्यार का इजहार करते हुए संजय के इस वीडियो को एकता कपूर ने ही इंस्टाग्राम पर साझा किया। यह लड़की एकता की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में है। इस लड़की का ना केवल एकता बल्कि आयुष्मान से भी स्पेशल बॉन्ड है। ऐसा इसलिए क्योंकि 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान पूजा नाम की लड़की का रोल निभाते नजर आएंगे।
दरअसल, 'ड्रीम गर्ल' फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एकता कपूर ने यह नया तरीका निकाला है। इसी फिल्म का प्रमोशन संजय दत्त इस वीडियो के जरिए कर रहे हैं। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान मर्दो से महिलाओं की आवाज में बात करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। संजय के इस प्रमोशनल वीडियो को एकता ने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
एकता कपूर ने लिखा- 'मुन्नाभाई भी बेताब हैं ड्रीम गर्ल पूजा से मिलने के लिए। सिर्फ 4 दिन बचे है।' इस वीडियो में आप देखेंगे कि फोन की घंटी बजती है और संजय दत्त फोन उठाते ही किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं।