सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: संजय दत्त को अंकल बुलाने लगी थीं उनकी बेटी त्रिशाला, इस बात से परेशान हो गए थे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 19 Jul 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala called him uncle this actor got very angry with wife richa sharma know details
संजय दत्त - फोटो : Instagram

संजय दत्त बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका कांट्रोवर्सी से हमेशा गहरा नाता रहा है फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल जिंदगी हो या निजी जिंदगी। संजय दत्त ने दो शादियां की, उनकी पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी। बता दें कि ऋचा शर्मा पेशे से अभिनेत्री और मॉडल थी। संजय दत्त और ऋचा शर्मा ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1987 में शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया, जिसका काफी समय तक इलाज चला। संजय दत्त और ऋचा शर्मा की एक बहुत ही प्यारी सी बेटी हैं त्रिशाला दत्त। त्रिशाला अपने पिता संजय दत्त से काफी करीब हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब त्रिशाला ने संजय दत्त को ऐसा शब्द कह दिया था जिससे वो आगबबूला हो गए थे।



संजय दत्त का वीडियो हुआ वायरल

संजय दत्त का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय दत्त अपनी बेटी त्रिशाला से जुड़े एक किस्से के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ साल पहले संजय दत्त ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान अपने और अपनी पहली पत्नी ऋचा शर्मा के अलग होने पर बातचीत की, लेकिन इसके साथ ही संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला के बारे में एक ऐसा किस्सा बताया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Trending Videos
sanjay dutt daughter trishala called him uncle this actor got very angry with wife richa sharma know details
संजय दत्त - फोटो : Instagram

त्रिशाला ने संजय दत्त को बुलाया था अंकल

संजय दत्त ने इस वायरल वीडियो में बताया कि त्रिशाला बचपन में उन्हें पिता नहीं बल्कि काफी बार अंकल कहकर पुकारती थीं। बेटी के मुंह से खुद के लिए अंकल सुनना संजय दत्त को बिलकुल भी रास नहीं आया। संजय दत्त त्रिशाला से इस बात को लेकर काफी नाराज हुए, लेकिन अपनी पत्नी ऋचा पर भी संजय दत्त का गुस्सा फूटा। संजय दत्त ने बताया कि वो उस वक्त अपनी पत्नी ऋचा पर इस बात को लेकर बहुत गुस्सा हुए थे कि वो बेटी को गलत बात सिखा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala called him uncle this actor got very angry with wife richa sharma know details
संजय दत्त - फोटो : Social Media

ऋचा के माता-पिता ने संजय दत्त को कही थी ये बात

इस वायरल वीडियो में संजय दत्त ने ये भी बताया कि ऋचा के माता-पिता ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया। उन्होंने कहा जब उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं तो ऋचा के माता-पिता ने संजय दत्त से कुछ ऐसा कहा जिससे वो काफी नाराज हुए थे। संजय दत्त ने बताया, ‘मुझे याद है वो अस्पताल में मौत से जूंझ रही थी और उनके माता-पिता मुझसे पूछते हैं, अब त्रिशाला का क्या? मैंने पूछा- उसके बारे में क्या? उन्होने कहा वो त्रिशाला को अपने साथ रखना चाहते हैं। मैंने जब ये सुना तो मैंने कहा आप ऐसा क्यों कह रहे हैं, ऋचा अभी तक जीवित है। उन्होने मुझसे ये तक पूछ लिया था कि मैं अपनी बेटी कि कस्टडी के लिए अगर लड़ना चाहता हूं, लेकिन मैंने उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘कितना लड़ाई करूं, अब मैं थक गया हूं। मैं अभी अपनी बेटी की कस्टडी नहीं चाहता। जो भी हो मैं चाहता हूं कि मैं उससे किसी भी वक्त मिल सकूं। बता दें कि ऋचा शर्मा के माता-पिता न्यूयॉर्क में रहते हैं और त्रिशाला का जन्म भी वही पर हुआ था। त्रिशाला इंडिया में अपने पिता के साथ नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में अपने नाना-नानी के साथ रही हैं और उन्होने ही उन्हें पाल पोसकर बड़ा किया है। हालांकि संजय दत्त वक्त-वक्त पर त्रिशाला से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जाते रहते हैं।

sanjay dutt daughter trishala called him uncle this actor got very angry with wife richa sharma know details
माधुरी दीक्षित, संजय दत्त - फोटो : Social Media

माधुरी दीक्षित को माना जाता है इनके अलग होने की वजह

रिपोर्ट्स की माने तो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक-दूसरे के प्यार में इस कदर गिरफ्तार थे कि वो अपनी बीमार पत्नी कि सुध बुध लेना भूल गए थे। कहा जाता है जब संजय दत्त और माधुरी की नजदीकियां बढ़ी तो ऋचा और संजय दत्त का रिश्ता बिगड़ने लगा। जब इन दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगी और ये बात ऋचा के कानों तक भी पहुंची। ये अफवाह भी उड़ी कि संजय अपनी पत्नी ऋचा को तलाक देकर माधुरी दीक्षित से शादी करना चाहते हैं। ये बातें सुनकर ऋचा बेटी को लेकर मुंबई आ गई। लेकिन उनकी तबीयत दोबारा खराब हुई और उन्हें न्यूयार्क शिफ्ट करना पड़ा। ऋचा की बहन ने एक मीडिया बातचीत में कहा था कि माधुरी के प्यार में संजय दत्त कैंसर से जूंझ रही अपनी पत्नी को एयरपोर्ट पर लेने तक नहीं आए थे। बता दें कि जब संजय दत्त  का नाम 1993 बॉम्ब ब्लास्ट से जुड़ा रहा तभी से ही माधुरी ने उनसे दूरियां बनाना शुरू कर दिया था।  

विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala called him uncle this actor got very angry with wife richa sharma know details
संजय दत्त - फोटो : Social Media

पहली नजर में ऋचा शर्मा को दिल दे बैठे थे संजय दत्त

संजय दत्त और ऋचा की मुलाकात एक फिल्म मुहूर्त के दौरान हुई थी और ऋचा शर्मा को पहली नजर में देखते ही संजय दत्त को उनसे प्यार हो गया था। वह ऋचा को अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पा रहे थे और वो उनसे मिलने के बहाने ढूंढते थे। आखिरकार ‘आग ही आग’ की शूटिंग के दौरान संजय दत्त ने ऋचा को प्रपोज कर दिया। हालांकि ऋचा को पता था कि उनके माता-पिता इस रिश्ते के लिए नहीं मानेंगे लेकिन संजय दत्त उनके माता-पिता से न्यूयॉर्क जाकर मिलकर आए और उन्हें मना लिया। 1987 में इन दोनों ने शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed