जहां एक ओर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'कलंक' (Kalank) रिलीज हो गई है तो वहीं उनकी बेटी त्रिशाला (Trishala Dutt) की इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। त्रिशाला संजय दत्त की बड़ी बेटी हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस बीच संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने खुलासा किया है कि वह इन दिनों किसको डेट कर रही हैं।
आखिर कौन है वो शख्स जिसे डेट कर रहीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, इंस्टा पर खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by 🧿 Trishala Dutt (@trishaladutt) on
त्रिशाला यह तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। कुछ दिन पहले त्रिशाला ने संजय दत्त की एक तस्वीर पर कमेंट किया था जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने 'कलंक' फिल्म के अपने लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजय ने लिखा था- 'कम शब्दों के साथ आदमी का रोल निभाना आसान नहीं होता।' इसके साथ ही संजय ने बलराज लिखा।
संजय दत्त के इस पोस्ट के बाद मानों सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट की बौछार सी आ गई। हर कोई संजय के लुक की तारीफ करने लगा। इस बीच बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा। वरुण धवन ने संजय दत्त की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा 'क्या तस्वीर है...'। वरुण के इस पोस्ट के बाद संजय दत्त की बेटी भी खुद को रोक नहीं पाईं। त्रिशाला ने संजय दत्त की तस्वीर पर लिखा - 'पापा आइ लव यू'।
View this post on Instagram
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
त्रिशाला संजय दत्त और ऋचा शर्मा की इकलौती बेटी हैं। आपको बता दें, संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं जिनके नाम रिचा शर्मा, रिया पिल्लई और मान्यता हैं। 'संजू' फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि त्रिशाला संजय दत्त से नाराज है। संजू रिलीज के बाद त्रिशाला ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी जिसके बाद इन खबरों ने तेजी पकड़ी थी। कहा जा रहा था कि फिल्म में रिचा शर्मा और त्रिशाला का जिक्र न होने की वजह से वह संजय दत्त से नाराज हैं।