{"_id":"610a92868ebc3ec1fe1cff87","slug":"sanjay-dutt-daughter-trishala-dutt-share-photo-chilling-in-pool-from-vacation-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: वेकेशन इंजॉय कर रहीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, इस तस्वीर से नहीं हटेंगी नजरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: वेकेशन इंजॉय कर रहीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, इस तस्वीर से नहीं हटेंगी नजरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त, त्रिशाला दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के बहुत से स्टार किड्स ऐसे हैं जो फिल्मों में नहीं आए हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों के चहेते बन गए हैं। इनमें से एक स्टार किड हैं त्रिशाला दत्त। त्रिशाला संजय दत्त की बेटी हैं जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। त्रिशाला ने फिल्मों में एंट्री नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। वो सोशल मीडिया पर अक्सर ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है।
पूल में चिल करते नजर आईं त्रिशाला
इन दिनों त्रिशाला हवाई में हैं और वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। वो लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कर रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। त्रिशाला दत्त की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। त्रिशाला ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो पूल के अंदर चिल करते नजर आ रही हैं। पीली बिकिनी के साथ त्रिशाला ने बालों में फूल लगाए है जिसमें वो बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
संजय दत्त और त्रिशाला
- फोटो : Instagram
बता दें कि त्रिशाला संजय और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा शर्मा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था। वो 'हम नौजवां', अनुभव', 'इंसाफ की आवाज' जैसी फिल्मों में नजर आई थी। 1987 में संजय दत्त ने ऋचा शर्मा से शादी की थी लेकिन शादी के दो साल बाद ही उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी जिसके बाद 1996 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
संजय दत्त और त्रिशाला
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ साल पहले संजय दत्त ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान अपने और अपनी पहली पत्नी ऋचा शर्मा के अलग होने पर बातचीत की, लेकिन इसके साथ ही संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला के बारे में एक ऐसा किस्सा बताया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। संजय दत्त ने बताया कि त्रिशाला बचपन में उन्हें पिता नहीं बल्कि काफी बार अंकल कहकर पुकारती थीं। बेटी के मुंह से खुद के लिए अंकल सुनना संजय दत्त को बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। संजय दत्त त्रिशाला से इस बात को लेकर काफी नाराज हुए, लेकिन अपनी पत्नी ऋचा पर भी संजय दत्त का गुस्सा फूटा। संजय दत्त ने बताया कि वो उस वक्त अपनी पत्नी ऋचा पर इस बात को लेकर बहुत गुस्सा हुए थे कि वो बेटी को गलत बात सिखा रही हैं।
4 of 5
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही संजय दत्त ने बताया था कि जब ऋचा जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थीं तो उस वक्त ऋचा के माता पिता ने त्रिशाला को अपने पास रखने की बात कही थी। इस पर संजय काफी नाराज हो गए थे लेकिन वो लड़ना नहीं चाहते थे। ऐसे में त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपने नाना नानी के पास रहीं और समय समय पर संजय दत्त से मिलने आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
त्रिशाला दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि त्रिशाला ने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरु किया था। वो न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रेजुएशन भी कर चुकी हैं। त्रिशाला का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। वहीं संजय दत्त भी नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी फिल्मी दुनिया में कदम रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।