सब्सक्राइब करें

इस शख्स को याद कर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी, वायरल हो रहा त्रिशाला का इंस्टाग्राम पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 24 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt daughter Trishala Dutt Shared throwback photo with grandfather Sunil Dutt on Instagram
Trishala Dutt - फोटो : instagram

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। त्रिशाला अक्सर इंस्टाग्राम पर न सिर्फ अपनी बल्कि अपने दोस्तों और परिवार की तस्वीरें भी साझा करती रहती है। इस बीच त्रिशाला का एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Sanjay Dutt daughter Trishala Dutt Shared throwback photo with grandfather Sunil Dutt on Instagram
दादा सुनील दत्त के साथ त्रिशाला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल 23 जनवरी को त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट के बाद से ही त्रिशाला सुर्खियों में आ गई हैं। इस तस्वीर में त्रिशाला अपने दादा यानी सुनील दत्त के साथ नजर आ रही हैं। ये एक थ्रोबैक तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ त्रिशाला ने खास कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt daughter Trishala Dutt Shared throwback photo with grandfather Sunil Dutt on Instagram
Trishala With Sanjay Dutt - फोटो : instagram

बात इस तस्वीर की करें तो ये एक पुरानी तस्वीर है। तस्वीर में त्रिशाला काफी छोटी (बच्ची) नजर आ रही हैं। वहीं उनके दादा यानी सुनील दत्त उनके साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुनील दत्त काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में त्रिशाला ने लिखा , '#Priceless दादाजी'।

View this post on Instagram

#priceless 📸 Dadaji 💓

A post shared by Trishala Dutt (@trishaladutt) on

Sanjay Dutt daughter Trishala Dutt Shared throwback photo with grandfather Sunil Dutt on Instagram
trishala - फोटो : social media

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर त्रिशाला सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी त्रिशाला के कई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर त्रिशाला के तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं फिलहाल वो न्यूयॉर्क में रह रही हैं।

विज्ञापन
Sanjay Dutt daughter Trishala Dutt Shared throwback photo with grandfather Sunil Dutt on Instagram
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही बता दें कि कुछ महीनों पहले (साल 2019) त्रिशाला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सोशल मीडिया पर एलान किया था। लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड के निधन की खबर भी सामने आ गई थी। इस घटना के बाद त्रिशाला टूट गई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट किए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed