अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला एक बार फिर से अपने इटालियन ब्वॉयफ्रेंड को लेकर इमोशनल हुई हैं। त्रिशाला ब्बॉयफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर याद करते हुए इमोशनल हो गई हैं। जन्मदिन के मौके पर त्रिशाला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ त्रिशाला ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।
दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर फिर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, साझा की ये तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशाला की इस तस्वीर में ब्वॉयफ्रेंड उन्हें गाल को चूमते दिखाई दे रहे हैं। वहीं तस्वीर में त्रिशाला हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए त्रिशाला ने कैप्शन में लिखा- 'एक कोई दिन, सेकेंड और ना ही कोई पल जब मैं तुम्हारे बारे में नहीं सोचती। जन्मदिन की बधाई, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। मैं तुमसे प्यार करती हूं, बेला मिया।'
A post shared by 🧿 Trishala Dutt (@trishaladutt) on
त्रिशाला की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। त्रिशाला अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उनके साथ बिताए दिनों को याद करती रहती हैं। इससे पहले भी वह ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा कर चुकी हैं। गौरतलब है कि त्रिशाला दो साल से इटालियन ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक बीती 2 जुलाई को उनके ब्वॉयफ्रेंड की निधन की खबर आई।
ब्वॉयफ्रेंड के निधन के बाद त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उनेक निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रोटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई। तुम हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहोगे।'
इसके आगे त्रिशाला ने लिखा- 'मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।' त्रिशाला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वह विदेश में रहती हैं। त्रिशाला की मान्यता दत्त से भी अच्छे संबंध हैं। यहां तक कि वह मान्यता के साथ भी कई बार तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं।
पढ़ें: प्रियंका और फरहान का बेडरूम वीडियो हुआ लीक, वायरल हो रहा 'द स्काई इज पिंक' का ये सीन

कमेंट
कमेंट X