{"_id":"5cb43a56bdec2217210e8017","slug":"sanjay-dutt-got-angry-when-his-dughter-trishala-dutt-called-him-uncle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, बोले-बेटी ने जब अंकल बुलाया, बहुत गुस्सा आया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, बोले-बेटी ने जब अंकल बुलाया, बहुत गुस्सा आया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर और स्टार किड रहे हैं जो कई बार विवादों में आ चुके हैं। मान्यता के साथ अब अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे संजय पर बनी बायोपिक संजू से पता चलता है कि उनकी जिंदगी काफी विवादों मेें रही और उनके जीवन में कई लड़कियां आईं उन्हें उनसे प्यार भी हुआ।
2 of 5
Trishala Dutt
- फोटो : file photo
संजय दत्त की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था। जिससे उन्हें बेटी त्रिशाला दत्त है। मीडिया मेें चल रही खबरों की मानें तो ऋचा शर्मा के साथ अच्छी विवाहित जिंदगी बिता रहे थे। बताया जाता है कि जब संजय दत्त की नजदीकियां एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ ज्यादा बढ़ने लगी तो उनके ऋचा के साथ संबंध खराब होने लगे। जिसके चलते वह दूर होते चले गए।
3 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : file photo
तलाक होने के बाद संजय दत्त अक्सर फोन पर ऋचा और त्रिशाला से बात करते थे। उस दिन वह काफी गुस्सा हो जाते हैं, जब त्रिशाला उन्हें अंकल कहने लगती हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस बात को संजय दत्त एक इंटरव्यू में भी बोल था। उन्होंने बताया था कि, 'उस समय मुझे बहुत गुस्सा आता था जब मेरी बेटी मुझे अंकल बुलाती थी।' हालांकि त्रिशाला और संजय दत्त के हमेशा से पिता-बेटी का अच्छा रिश्ता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि ऋचा शर्मा से दूर होने के बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से 1998 में दूसरी शादी की थी। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा था। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रही थीं। लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय नहीं चल पाई और साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया ।
विज्ञापन
5 of 5
Sanjay Dutt Kalank Poster
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि संजय दत्त इन दिनों फिल्म 'कलंक' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।