सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फाइनली खत्म हुई शमशेरा की शूटिंग, संजय दत्त को नहीं पड़ी दूसरे दिन सेट पर आने की जरूरत

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Movie Shamshera Shooting Completed: Sanjay Dutt has complete shooting of his upcoming film Shamshera starrer Ranbir Kapoor
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म का कुछ पैचवर्क सोमवार और मंगलवार को मुंबई में प्रस्तावित था, लेकिन मंगलवार को फिल्म की शूटिंग नहीं हुई। सूत्र बताते हैं कि बीमार होने के बावजूद संजय दत्त ने अपना दो दिन का काम एक दिन में पूरा कर दिया।

Trending Videos
Sanjay Dutt Movie Shamshera Shooting Completed: Sanjay Dutt has complete shooting of his upcoming film Shamshera starrer Ranbir Kapoor
शमशेरा - फोटो : file photo

कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर से काम पर लौटे। सोमवार को उन्होंने अपनी अधूरी फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग शुरू की। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी लेकिन संजय के हिस्से का लगभग दो दिनों का काम बाकी था। इस दो दिन के काम को अंजाम देने के लिए ही संजय शूटिंग के सेट पर वापस पहुंचे और सोमवार की रात तक रुककर दोनों दिनों का काम एक दिन में ही पूरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Movie Shamshera Shooting Completed: Sanjay Dutt has complete shooting of his upcoming film Shamshera starrer Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : file photo

बीते रविवार को ही संजय दत्त को यशराज स्टूडियो के बाहर देखा गया था। उसी समय से बातचीत शुरू हो गई थीं कि वह अब अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर पहले ही शूटिंग खत्म कर चुके हैं। अब सिर्फ संजय के काम का कुछ पैचवर्क ही बाकी था।

Sanjay Dutt Movie Shamshera Shooting Completed: Sanjay Dutt has complete shooting of his upcoming film Shamshera starrer Ranbir Kapoor
संजय दत्त - फोटो : instagram: duttsanjay

शूटिंग शुरू करने से पहले निर्माताओं ने ध्यान रखा कि स्टूडियो में संजय दत्त के लिए भारी सुरक्षा साधनों का इंतजाम किया जाए। सेट पर संजय के साथ काम करने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना नकारात्मक रही, उन्हें ही इस शूटिंग का हिस्सा बनाया गया। शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हुआ और कम से कम लोगों में ही काम किया गया है। सूत्र बताते हैं कि संजय अपने इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले अपनी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की डबिंग और 'केजीएफ चैप्टर 2' का भी अपना काम पूरा करेंगे।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Movie Shamshera Shooting Completed: Sanjay Dutt has complete shooting of his upcoming film Shamshera starrer Ranbir Kapoor
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

पिछले महीने सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से संजय दत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी हो जाने के बाद खबर आई कि संजय को फेफड़ों का कैंसर है। इसके तुरंत बाद ही संजय ने काम से एक छोटा ब्रेक लेने की घोषणा कर दी। फिलहाल संजय का इलाज मुंबई में ही चल रहा है। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने यह साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर ही संजय को इलाज के लिए विदेश ले जाया जाएगा।

पढ़ें: सुशांत की बहन के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पर भड़कीं श्वेता सिंह, रिया चक्रवर्ती के लिए बोली ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed