फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर को सबके सामने इस तरह जलील कर चुके हैं संजय दत्त, 'संजू' के रिलीज होते ही पछताए

Sun, 10 Feb 2019 04:35 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 10 Feb 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt insulted ranbir kapoor in party for cast in film sanju
संजू - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ कर करीब 586 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर ने जो परफॉर्मेंस दी उसने सबको हैरान कर दिया था। इस रोल के लिए रणबीर की मेहनत पर्दे पर साफ दिखाई दी थी। जब संजय दत्त ने इस फिल्म को देखा था तो वो खुद हैरान रह गए थे। संजय ने रणबीर की तारीफों के पुल बांध दिए थे, लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब रणबीर, संजय दत्त से मिलना भी पसंद नहीं करते थे।

sanjay dutt insulted ranbir kapoor in party for cast in film sanju
sanju

रणबीर पार्टी में अक्सर अपने दोस्तों के साथ जाते थे। उन्हें संजय दत्त के साथ बहुत कम ही देखा गया था। संजय दत्त की बायोपिक फिल्म के रणबीर कपूर ने अपनी जान लगा दी थी। संजय दत्त के लाइफ स्टाइल से लेकर उनके हावभाव, चलना-फिरना और खाना पीने सहित हर बात रणबीर ने बेहद बारीकी से काम किया था। संजय दत्त के अवतार में जब रणबीर पर्दे पर आए तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ, यहां तक कि खुद संजय भी भौचक्का रह गए थे।

sanjay dutt insulted ranbir kapoor in party for cast in film sanju
संजू - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने एक पार्टी में रणबीर कपूर को बहुत भला बुरा कहा था। दरअसल, रणबीर अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गए थे। इस पार्टी में संजय दत्त भी मौजूद थे। वह नशे में बुरी तरह धुत्त थे। पार्टी में डेविड धवन, राजकुमार हीरानी और कई बड़े दिग्गज सितारे मौजूद थे। अचानक से संजय दत्त रणबीर कपूर के पास पहुंच गए और उनका मजाक उड़ाने लगे। पहले तो संजय दत्त ने कहा कि वो रणबीर के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं इस पर रणबीर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt insulted ranbir kapoor in party for cast in film sanju
sanju

संजय दत्त ने इसके बाद रणबीर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। संजय दत्त ने कहा, 'मैंने तेरी फिल्म 'बर्फी' देखी है। अब एक नई फिल्म बनाएंगे उसका नाम लड्डू होगा। लड्डू के बाद इमरती बनाएंगे, फिर जलेबी बनाएंगे और फिर पेड़ा बनाएंगे। संजय दत्त ये सारी बात पर रणबीर की हंसी उड़ाने के लिए कह रहे थे। संजय दत्त ने कहा, 'मैंने टीवी पर तेरी फिल्में देखी तू किस तरह की फिल्में करता है। पता नहीं आखिर तूझे संजू में क्यों कास्ट किया गया है।' रणबीर सारी बातें शांति से सुनते रहे।

विज्ञापन
sanjay dutt insulted ranbir kapoor in party for cast in film sanju
sanju

इसके बाद जब रणबीर 'संजू' के रोल में आए तो लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। इस फिल्म ने न सिर्फ रणबीर के करियर को नई उचाई दी बल्कि उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पंसद किया। फिलहाल दोनों स्टार बहुत जल्द फिल्म 'शमशेरा' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर डकैत की भूमिका में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed