फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इन कलाकारों ने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ी थी अदालती लड़ाई

Thu, 08 Apr 2021 01:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt karishma kapoor to raj kundra these bollywood couples went courts for children custody
बॉलीवुड फेमस कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जगत के लिए अफेयर, शादी और तलाक की बातें शुरुआती अरसे से ही आम रही है। हिंदी सिनेमा और आज के बॉलीवुड में एक बस यही चीज है जो आज तक भी नहीं बदली है। साथ ही तलाक के बाद अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर उनमें लड़ाई होती हुई देखी जाती है। ऐसा माहौल कहीं न कहीं बॉलीवुड की दुनिया में भी देखने को मिलता है। बॉलीवुड से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो तलाक के बाद अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए सारी हदें पार करते हुए नजर आए थे। इस लिस्ट में राज कुंद्रा से लेकर अभिनेत्री करिश्मा कपूर तक शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं उन जोड़ियों पर जोकि अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए एक-दूसरे के दुश्मन तक बन बैठे थे।

sanjay dutt karishma kapoor to raj kundra these bollywood couples went courts for children custody
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : फाइल

संजय कपूर-करिश्मा  कपूर
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने भी अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान राज कपूर की कस्टडी के लिए कोर्ट का सहारा लिया था। पहले तो संजय ने समायरा की कस्टडी के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने कियान के लिए भी एक याचिका दायर कर दी। उन्होंने मीडिया को बताया था कि उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि करिश्मा  कपूर ने उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया। हालांकि, बाद में कस्टडी करिश्मा कपूर को ही मिली थी। साथ ही कोर्ट ने संजय कपूर को भी अपने बच्चों से मिलने का अधिकार दिया था, जिसके आधार पर वह महीने में दो वीकेंड अपने बच्चों के साथ बिता सकते हैं। 

sanjay dutt karishma kapoor to raj kundra these bollywood couples went courts for children custody
लिएंडर पेस और रिया पिल्लई  - फोटो : सोशल मीडिया
लिएंडर पेस और रिया पिल्लई 

साल 2014 को लिएंडर पेस ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने बेटी आयना की कस्टडी की मांग की थी। इसमें हैरान कर देने वाली बात यह थी कि रिया पिल्लई और लिएंडर की कभी शादी नहीं हुई थी. दोनों बीते आठ सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अपनी कस्टडी की याचिका में लिएंडर ने ये आरोप लगाया था कि रिया एक अच्छी मां नहीं है और वह (लिएंडर) आयना की भलाई और सुरक्षा के बारे में चिंतित है। साथ ही उन्होंने रिया को मुंबई से बाहर आयना को ले जाने से रोकने के लिए अदालत से आदेश की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt karishma kapoor to raj kundra these bollywood couples went courts for children custody
कमल हासन और सारिका - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन और सारिका 
एक्टर कमल हासन और सारिक की दो बेटियां हैं श्रुति हासन और अक्षरा हासन। अभिनेता और सारिका ने भी अपने दो बेटियों की कस्टडी के लिए कोर्ट का सहारा लिया था। इस कपल ने 2004 में तलाक के बाद कोर्ट के चक्कर लगाए थे। हालांकि, कस्टडी अंत में सारिका को ही मिली थी। जब श्रुति हासन बड़ी हुईं, तो वह बाद में अपने पिता और अपने लिव-इन पार्टनर गौथम के साथ रहने लगी थीं।

विज्ञापन
sanjay dutt karishma kapoor to raj kundra these bollywood couples went courts for children custody
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त और ऋचा शर्मा के पेरेंट्स 

साल 1987 में अभिनेता संजय दत्त ने ऋचा शर्मा से शादी की। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी त्रिशाला का दुनिया में स्वागत किया। बाद में ब्रेन ट्यूमर की वजह से उनकी पत्नी ऋचा शर्मा की मौत हो गई थी। इसके बाद संजय दत्त ने त्रिशाला की कस्टडी पाने के लिए अपने ससुराल वालों से कानूनी लड़ाई लड़ी थी। हालांकि, संजय के पुराने रिकॉर्ड के चलते त्रिशाला की कस्टडी उसके नाना-नानी को दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed