फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित से जुड़ा सवाल सुनते ही आपा खो बैठे संजय दत्त, इवेंट छोड़ फौरन निकले

Thu, 05 Apr 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Looses Calm Over Question On Film With Madhuri Dixit
Sanjay Dutt

संजय दत्त की जिंदगी में माधुरी दीक्षित का चैप्टर खत्म हो चुका है। सिर्फ निजी जिंदगी ही नहीं, पेशेवर जिंदगी में भी। इसका सबूत खुद 'रॉकी' दत्त ने हालिया इवेंट के दौरान दिया। जब यहां उनसे उनकी और माधुरी दीक्षित की फिल्म के बारे में एक पत्रकार ने सवाल किया तो वह आग बबूला हो गए और फौरन वहां से चल दिए।

Sanjay Dutt Looses Calm Over Question On Film With Madhuri Dixit
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit

दरअसल, संजय दत्त हाल ही में एक सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट अटेंड करने पहुंचे थे। वह पत्रकारों से खुद बातचीत करने भी आए। जब उनसे इवेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते-हंसते जवाब दिया। इसके बाद जैसे ही एक पत्रकार ने उनकी और माधुरी दीक्षित की जोड़ी की 21 साल बाद वापसी को लेकर सवाल किया, एक्टर के चेहरे से फौरन हंसी गायब हो गई। बिना सवाल का जवाब दिए वह वहां से चले गए। 

Sanjay Dutt Looses Calm Over Question On Film With Madhuri Dixit
संजय दत्त - फोटो : SELF

एक्स लवर्स संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को लेकर करण जौहर एक फिल्म बनाना चाहते थे। पहले इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया गया था, मगर उनके निधन के बाद माधुरी को फिल्म के लिए साइन किया गया। अगर ऐसा होता तो 21 साल पुरानी एक हिट जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देती। लेकिन माधुरी की एंट्री के साथ ही संजय दत्त ने फिल्म से किनारा कर लिया। 1993 में आई सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' में दोनों को आखिरी बार देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Looses Calm Over Question On Film With Madhuri Dixit
sanjay dutt
बता दें कि एक वक्त ऐसा था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के काफी चर्चे थे दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी। करण जौहर ने लिखा कि माधुरी दीक्षित अभिषेक वर्मन की फिल्म कर रही हैं लेकिन उसका नाम  'शिद्दत' नहीं है। कयास लग रहे हैं कि शायद इस प्रोजेक्ट का नाम बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Sanjay Dutt Looses Calm Over Question On Film With Madhuri Dixit
sanjay dutt

जेल से सजा काटने के बाद पिछले साल बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले संजय दत्त जल्द 'साहब, बीवी और गैंगस्टर-3' में नजर आएंगे। इससे पहले उनकी फिल्म 'भूमि' आई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed