फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Bhootnii Day 5: हफ्ते भर से पहले ‘द भूतनी’ लाखों में सिमटी, जानिए फिल्म ने पांचवें दिन किया कितना कलेक्शन

Mon, 05 May 2025 10:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 05 May 2025 10:15 PM IST
सार

Movie The Bhootnii Day 5 Box Office Collection : फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद से ही बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी बनने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी लिस्ट में फिल्म ‘द भूतनी’ भी शामिल हुई। संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया जानिए।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Movie The Bhootnii Day 5 First Monday Box Office Collection
फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त और मौनी रॉय - फोटो : एक्स (ट्विटर)

संजय दत्त ने फिल्म ‘द भूतनी’ में एक घोस्ट हंटर का रोल किया है, वहीं भूतनी के रोल में मौनी रॉय नजर आईं। प्रमोशन के समय इस फिल्म को लेकर खूब हाइप बनाया गया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अलग कहानी चल रही है। पांच दिन में ही इस फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है। जानिए, फिल्म ‘द भूतनी’ ने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया और अब तक कुल कितनी कमाई कर ली है? 

Sanjay Dutt Movie The Bhootnii Day 5 First Monday Box Office Collection
फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
पांचवें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘द भूतनी’ के पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इसने 45 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं कुल कलेक्शन भी 3.78 करोड़ रुपये हुआ है। पांचवें दिन में आकर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।  
Sanjay Dutt Movie The Bhootnii Day 5 First Monday Box Office Collection
फिल्म 'द भूतनी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआत भी नहीं रही अच्छी 
फिल्म ‘द भूतनी’ ने पहले दिन भी किसी शानदार रकम से अपना खाता नहीं खोला था। 65 लाख रुपये का कलेक्शन पहले दिन किया, जाे किसी किसी नई फिल्म के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। रविवार को जरूर इस फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, यह कलेक्शन वीकएंड के कारण यह फिल्म कर पाई। इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है लेकिन जिस तरह से ‘द भूतनी’ कलेक्शन कर रही है, उससे लगता नहीं है कि अपना बजट वसूल कर पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Movie The Bhootnii Day 5 First Monday Box Office Collection
द भूतनी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से है टक्कर 
फिल्म ‘द भूतनी’ की टक्कर में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ खड़ी है, यह फिल्म ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं साउथ की दो फिल्में ‘हिट’ और ‘रेट्रो’ थिएटर में मौजूद हैं। इन सभी फिल्मों के बीच ऑडियंस बंट चुकी है, ऐसे में ‘द भूतनी’ के लिए कलेक्शन करना काफी मुश्किल लगा रहा है। 
विज्ञापन
Sanjay Dutt Movie The Bhootnii Day 5 First Monday Box Office Collection
फिल्म 'द भूतनी' में मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम-@imouniroy
फिल्म में नजर आए ये सितारे 
फिल्म ‘द भूतनी’ में संजय दत्त, मौनी रॉय के अलावा सनी सिंह, पलक तिवारी, निक, आसिफ खान और हर्ष वर्धन सिंह नजर आए। इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है, वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट और संजय दत्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed