फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित के साथ इस एक्टर ने अब काम करने से किया मना, 21 साल पहले साथ की थी फिल्म

Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt out from shiddat when madhuri dixit sign this film
माधुरी दीक्षित

कुछ दिनों पहले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि माधुरी दीक्षित अब अभिषेक वर्मन की आने वाली फिल्म में काम करेंगी। पहले यह रोल श्रीदेवी करने वालीं थीं। जिसके बाद चर्चा यह थी कि इस फिल्म में 21 साल पुरानी एक हिट जोड़ी दिखाई देगी।

sanjay dutt out from shiddat when madhuri dixit sign this film
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त के होने की चर्चा थी लेकिन वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा के मुताबिक, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ काम नहीं करेंगे। 1993 में आई सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' में दोनों को आखिरी बार देखा गया था। अब 'शिद्दत' में श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित वह किरदार करेंगी जिसके बाद संजय दत्त ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं।'

sanjay dutt out from shiddat when madhuri dixit sign this film
माधुरी

इससे पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि जब निर्देशक राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की बायोपिक बनाने का ऐलान किया तो उन्होंने राजकुमार हिरानी से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी जिंदगी का हिस्सा फिल्म में ना दिखाया जाए। बता दें कि एक वक्त ऐसा था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के काफी चर्चे थे लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt out from shiddat when madhuri dixit sign this film
Madhuri

माधुरी जल्द ही 'बकेट लिस्ट' नाम की मराठी फिल्म में नजर आएंगी। मराठी भाषा में माधुरी की यह पहली फिल्म होगी। इसके बाद माधुरी 'टोटल धमाल' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और अजय देवगन लीड रोल में दिखेंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed