{"_id":"5cc0144cbdec225ebb5992cc","slug":"sanjay-dutt-priyanka-chopra-amitabh-bachchan-6-bollywood-celebrities-with-luxury-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 6 सेलिब्रिटीज के पास हैं करोड़ों की कारें, प्रियंका के सामने तो संजय-अमिताभ भी पड़े फीके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 6 सेलिब्रिटीज के पास हैं करोड़ों की कारें, प्रियंका के सामने तो संजय-अमिताभ भी पड़े फीके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Amitabh, Priyanka and Sanjay
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स हैं जो लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। इस लिस्ट में संजय दत्त से लेकर अमिताभ बच्चन का नाम शुमार है। खास बात यह है कि हाल ही में दो स्टार्स ने महंगी कार भी खरीदी है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो लग्जरी कार के शौकीन हैं।
2 of 7
Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त ने हाल ही में नई रेंज रोवर कार खरीदी है। संजय ने रेंज रोवर कार की कौन सी सीरीज खरीदी है इस बात की तो जानकारी नहीं है। संजय दत्त की इस कार को देखकर लगता है कि यह Range Rover LWB Vogue SE है। कीमत की बात करें तो डीजल वाली Range Rover LWB Vogue SE कार की कीम 2.33 करोड़ है जबकि पेट्रोल वर्जन की कीम करीब 2.11 करोड़ है। अपनी नई कार की तस्वीर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। संजय दत्त कार के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां है। इनमें फरारी, रोल्स रॉयस कार, ऑडी और रेंज रोवर कारें शामिल हैं।
3 of 7
Amitabh Bachchan and Jaya
- फोटो : twitter
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुछ दिन पहले मर्सिडीज बेंज V-Class खरीदी थी। मर्सिडीज बेंज V-Class अब तक की भारत में लांच हुई सबसे महंगी एमपीवी कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 68 लाख बताई जा रही है। Mercedes-Benz V-Class Exclusive और V-Class Expression की कीमत अलग अलग है। अमिताभ बच्चन ने कौन सा वर्जन खरीदा है ये फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है। बता दें, Expression की कीमत 68.40 लाख और Exclusive की कीमत 81.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
priyanka chopra
- फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा कार की बेहद शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी इकलौती एक्ट्रेस हैं जिनके पास Rolls-Royce कार है। इसके साथ ही प्रियंका के पास मैरी कॉम घोस्ट कार भी है। जिसकी कीम 5 करोड़ 25 लाख है। हाल ही में प्रियंका को निक ने भी कार तोहफे में दी है। इसका नाम प्रियंका-निक ने 'एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस' रखा है। निक ने प्रियंका को ब्लैक कलर की मर्सडीज कार गिफ्ट की है। बता दें कि ये Mercedes-Maybach है। जिसकी कीमत भारत में 10.50 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
5 of 7
Katrina Kaif
- फोटो : file photo
कटरीना कैफ भी कार की शौकीन हैं। कटरीना के पास कई गाड़ियां हैं लेकिन हाल में ही में उन्होंने एक कार खरीदी है। जिसकी कीम 49 से 65 लाख बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।