{"_id":"5ca71ef7bdec2214757c5a86","slug":"sanjay-dutt-reaction-on-working-with-young-generation-in-kalank-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी के साथ 22 साल बाद 'कलंक' करते ही छलका संजय दत्त का दर्द, बोले- 'पहले जैसे नहीं रहे एक्टर्स'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी के साथ 22 साल बाद 'कलंक' करते ही छलका संजय दत्त का दर्द, बोले- 'पहले जैसे नहीं रहे एक्टर्स'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 05 Apr 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी एक बार फिर से करण जौहर की फिल्म 'कलंक' (Kalank) में नजर आएगी। इस फिल्म के साथ ही संजय और माधुरी 21 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यह जोड़ी इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं क्योंकि इन दोनों के अफेयर की खबरें कई साल पहले काफी चर्चा में थी। इस बीच 'कलंक' फिल्म के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त ने एक ऐसी बात कह दी जिसे जानकर न्यू कमर्स को थोड़ा बुरा लग सकता है।
2 of 5
kalank
- फोटो : twitter
'कलंक' फिल्म में माधुरी और संजय दत्त के अलावा बाकी सभी स्टार्स नए जमाने के हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय दत्त का वह दर्द छलक गया जो उन्होंने अब तक फैंस के साथ शेयर नहीं किया था। प्रमोशन के दौरान संजय दत्त ने युवा एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया।
3 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
इसके साथ कहा- 'इस पीढ़ी के सितारे आत्मविश्वास से भरे हैं लेकिन उस दौर के सितारे ज्यादा कूल थे। आजकल की युवा पीढ़ी में कॉम्पटीशन ज्यादा है। जबकि पहले ऐसा देखने को नहीं मिलता था। आज के एक्टर्स को देखता हूं तो मुझे अपना दौर बिल्कुल भी याद नहीं आता। हम लोग ज्यादा कूल थे और एक दूसरे से खुले हुए थे।' 'कलंक' फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लांच हुआ है। इस दौरान संजय ने माधुरी के सामने अपने दिल की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
संजय दत्त ने कहा, 'इतने सालों बाद हम दोनों ने एक साथ किसी फिल्म में काम किया, बड़ा अच्छा लगा।' संजय ने माधुरी से कहा, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा कलंक तब धुला जब मैं जेल से आजाद हो गया'। उन्होंने माधुरी की तरफ देखते हुए कहा मेरी जिंदगी में कोई कलंक नहीं है। संजय दत्त और माधुरी की जोड़ी 90 के दशक में हिट जोड़ी थी। बात चाहे फिल्म 'खलनायक' की हो या 'साजन' की, दोनों की केमिस्ट्री फिल्मों में फैंस को पसंद आती थी।
विज्ञापन
5 of 5
Sanjay Dutt Kalank Poster
- फोटो : instagram
'कलंक' फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में संजय दत्त का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में संजय का नाम बलराज साहनी है। संजय के इस लुक को उनकी बेटी त्रिशाला ने भी पसंद किया था। त्रिशाला ने संजय दत्त की कलंक लुक वाली तस्वीर पर लिखा था - 'पापा आइ लव यू'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।