सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: इस एक्ट्रेस के वजह से राजेश खन्ना को मारने के लिए पहुंच गए थे संजय दत्त, काका भी उनकी हरकत से हो गए थे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 19 Dec 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt revealed in his biography that he went to mehboob studio to beat rajesh khanna for tina munim
राजेश खन्ना, संजय दत्त - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने फिल्म जगत में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग जगह कायम की। राजेश खन्ना ने हिन्दी फिल्म जगत में ‘आखिरी खत’ से कदम रखा था। लेकिन उन्हें फिल्म जगत में असली पहचान फिल्म ‘अराधना’ से मिली। इस फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। राजेश खन्ना एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन पर लड़कियां जान छिड़कती थीं। डिम्पल कपाड़िया के अलावा राजेश खन्ना का नाम एक्ट्रेस टीना मुनीम के साथ भी जुड़ा था। रिपोर्ट्स की माने तो वो उनके साथ रिश्ते में भी रह चुके हैं।



संजय दत्त को आया था राजेश खन्ना पर गुस्सा

राजेश खन्ना के साथ टीना मुनीम के रिश्ते की खबरों ने संजय दत्त को भी काफी परेशान कर दिया था। वो राजेश खन्ना से इतना अधिक गुस्सा हो गए थे कि उन्हें मारने के लिए वो महबूब स्टूडियों तक पहुंच गए थे। इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने अपनी बायोग्राफी में किया था। संजय दत्त ने अपनी किताब ‘संजय दत्त-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय में किया था।

Trending Videos
sanjay dutt revealed in his biography that he went to mehboob studio to beat rajesh khanna for tina munim
संजय दत्त फैन क्लब - फोटो : Social Media

टीना मुनीम से प्यार कर बैठे थे संजय दत्त

संजय दत्त ने अपनी बायोग्राफी में बताया कि फिल्म ‘रॉकी’ की शूटिंग के दौरान वह टीना मुनीम से प्यार कर बैठे थे। लेकिन उस दौरान अभिनेता संजय दत्त का नाम ड्रग्स एडिक्शन जैसे विवादों में घिरने के कारण टीना मुनीम उनसे अलग हो गई थीं। उसी दौरान टीना मुनीम की राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘सौतन’ के साथ रिलीज हुई थी। उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt revealed in his biography that he went to mehboob studio to beat rajesh khanna for tina munim
संजय दत्त - फोटो : Instagram

इस बात से परेशान हो गए थे संजय दत्त

दोनों की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि दोनों की रिश्ते की खबरें भी आनी शुरू हो गई थी। दोनों के रिश्ते की खबर सुनकर संजय दत्त काफी परेशान हो गए थे। टीना मुनीम के बारे में अपनी बायोग्राफी में संजय ने इस बात खुलासा करते हुए बताया, ‘पूरी दुनिया जानती हैं वह हर किसी को बेवकूफ बनाती हैं। लेकिन मैंने अंधे की तरह व्यवहार किया और उनका बचाव भी किया’।

sanjay dutt revealed in his biography that he went to mehboob studio to beat rajesh khanna for tina munim
राजेश खन्ना फैन क्लब - फोटो : Social Media

राजेश खन्ना के साथ उड़ी अफेयर की खबरें

संजय दत्त ने अपनी बायोग्राफी में बताया जब मेरा टीना के साथ रिश्ता खत्म हुआ तो उनका नाम राजेश खन्ना के साथ जुड़ने लगी थी। मुझे ऐसा लगा मेरा यूज किया गया है और हर कोई मुझपर हंस रहा है। संजय दत्त ने खुलासा करते हुए कहा इसके बाद एक्टर ने राजेश खन्ना को पीटने का फैसला किया। उस वक्त काका महबूब स्टूडियो में शूट कर रहे थे।

विज्ञापन
sanjay dutt revealed in his biography that he went to mehboob studio to beat rajesh khanna for tina munim
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

टीना मुनीम के छोड़ने से आया था गुस्सा

संजय दत्त ने आगे बताया, ‘जब टीना मुनीम मुझे छोड़कर गई थीं उस वक्त मुझे नहीं पता मुझे क्या हो गया था। बस मुझे गुस्सा आ रहा था। मैं ये सब चीजों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। वो मुझे छोड़कर गईं ये मुझसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं हुआ। मैंने ये कसम खा ली थी कि मैं उन्हें मारुंगा। वो कुर्सी पर बैठे थे और मैं महबूब स्टूडियो पहुंच गया। मैंने एक कुर्सी ली और उनके सामने जाकर बैठ गया। उन्हें मैं लगातार घूर रहा था। मेरा इस तरह का व्यवहार देखकर राजेश खन्ना भी हैरान रह गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed