सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मान्यता को मॉम कहकर बुलाते हैं संजय दत्त, पत्नी के जन्मदिन पर किया खोला ये दिलचस्प राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jul 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt reveals he called his wife mom during wish her birthday
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने बुधवार को (22 जुलाई) अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मान्यता दत्त को उनके फैंस सहित बॉलीवुड के करीबी दोस्तों ने जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी, जिसकी चर्चा हो रही है। 

Trending Videos
Sanjay Dutt reveals he called his wife mom during wish her birthday
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में संजय और मान्यता की जिदंगी के अलग- अलग और बेहद रोमांटिक पलों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। जिंदगी के खास पलों की इन तस्वीरों में दोनों ही काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। अपनी और पत्नी मान्यता की तस्वीरों के वीडियो को साझा करते हुए संजय दत्त एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt reveals he called his wife mom during wish her birthday
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने अपने पोस्ट में मान्यता को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है वह प्यार से पत्नी मान्याता को क्या कहकर पुकारते हैं। संजय दत्त ने अपने पोस्ट में बताया कि वह पत्नी मान्यता को मॉम कहकर पुकारते हैं। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई, आप में से जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए। मैं इनको मॉम कहकर बुलाता हूं।'

Sanjay Dutt reveals he called his wife mom during wish her birthday
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरी जिंदगी में आने और इसे खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। तुम शानदार हो और मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। काश मैं आज तुम्हारे और बच्चों के पास होता, लेकिन दुआ करता हूं कि तुम्हारा दिन उतना ही खास हो, जितनी तुम मेरे लिए हो।' सोशल मीडिया पर पत्नी मान्यता को लिखा संजय दत्त का यह प्यारभरा पोस्ट वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Birthday Mom ❤️ For those of you who don’t know, I call her Mom. Thank you for coming into my life & making it so beautiful. You are amazing & I love you so much! I wish I was there with you & the kids today but I hope your day is as special as you are to me.

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

विज्ञापन
Sanjay Dutt reveals he called his wife mom during wish her birthday
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त और मान्यता के फैंस भी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट के जरिए मान्यता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि संजय दत्त और मान्यता की शादी साल 2008 में हुई थी। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, जिनका नाम इकरा और शाहरान है। संजय दत्त आखिरी बार फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थे।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस की मदद करना चाहती हैं कंगना, लेकिन नहीं मिली रहा समन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed