बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से जुटी हुई हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड में फैले भाई- भतीजावाद और वंशवाद पर खुलकर बोल रही हैं। इस बीच कंगना रनौत की टीम ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में मुंबई पुलिस कंगना से सपंर्क नहीं कर रही है। जबकि वह पुलिस से समन का इंतजार कर रही हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस की मदद करना चाहती हैं कंगना रनौत, लेकिन नहीं मिल रहा समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अभिनेत्री की टीम ने बताया है कि पुलिस की ओर से अभी तक कंगना के लिए कोई आधिकारिक समन नहीं आया है। इस चीज को लेकर कंगना की बहन रंगोली ने कई बार पुलिस अधिकारी को कॉल भी किया, लेकिन उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। इस बात की जानकारी कंगना की टीम ने ट्विटर पर दी है।
कंगना की टीम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अभी तक कंगना को कोई आधिकारिक समन नहीं भेजा, रंगोली पिछले दो हफ्तों से पुलिस से सामान्य रूप से कॉल पर बात कर रही थीं। कंगना अपना बयान दर्ज करवाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।' पुलिस के साथ हुई रंगोली की बातचीत का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर साझा किया गया है।
There is no formal summon sent to Kangana , Rangoli keeps getting casual calls from the cops for past 2 weeks, Kangana wants to record statement but we don’t get any response from @mumbaipolice, Here’s a screen shot of message Rangoli ji sent to @mumbaipolice pic.twitter.com/w03i2csbWV
स्क्रीनशॉट में पुलिस अधिकारी ने रंगोली को बताया है कि मुंबई में हर दिन जांच चल रही थी। हालांकि मुंबई पुलिस रंगोली के कॉल का जवाब नहीं दे रही थी। वहीं रंगोली ने पुलिस अधिकारी को बताया है कि कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मदद करना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की टीम का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
बीते दिनों जब पुलिस ने कंगना रनौत से पूछताछ नहीं की थी तो उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में बोला था, 'मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जांए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा, फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए। मुंबई पुलिस ने मुझे बयान देने के लिए बुलाया। मैंने उनको बताया कि अभी मैं मनाली में हूं और क्या मेरा बयान लेने के लिए आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं, लेकिन उनका अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं मिला।'
पढ़ें: नेपोटिज्म का आरोप झेल रहीं आलिया भट्ट का ऐसे रहा है फिल्मी सफर, जानिए उनकी इन शानदार फिल्मों के बारे में

कमेंट
कमेंट X