{"_id":"5fcdbd718ebc3ecf57475308","slug":"sanjay-dutt-second-wife-rhea-pillai-looks-change-here-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं संजय दत्त की पूर्व पत्नी, अब दिखने लगीं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हैदराबाद के शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं संजय दत्त की पूर्व पत्नी, अब दिखने लगीं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया पिल्लई
- फोटो : instagram/rhea100
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त की पत्नी मान्यता के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी दूसरी पूर्व पत्नी रिया पिल्लई के बारे में लोगों को कम ही पता है। रिया हाल ही में एक इवेंट में नजर आई थीं जिनमें उनका लुक बिल्कुल बदला नजर आया। वह इन दिनों योगा और मेडिटेशन में पूरा ध्यान लगा रही हैं। आगे की स्लाइड में जानिए रिया पिल्लई के बारे में।
Trending Videos
2 of 5
रिया पिल्लई
- फोटो : instagram/rhea100
1987 में संजय दत्त ने पहली शादी अभिनेत्री रिचा शर्मा से की थी। शादी के बाद रिचा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। दोनों की एक बेटी त्रिशाला हुईं जो अमेरिका में रहती हैं। 1996 में कैंसर से रिचा का निधन हो गया। इसके बाद संजय दत्त की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई ने कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रिया पिल्लई
- फोटो : instagram/rhea100
पहले तो संजय दत्त और रिया अच्छे दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। वे जेल में संजय से मिलने जाया करती थीं।
4 of 5
रिया पिल्लई
- फोटो : instagram/rhea100
रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्र-ए-शहवार धनराजगिर है। रिया की मां हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की बेटी हैं। संजय दत्त जब जेल से बाहर आए तो उन्होंने रिया को प्रपोज किया और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद संजय दत्त ने सात फिल्में साइन कर लीं और शूटिंग में बिजी हो गए। इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
रिया पिल्लई, लिएंडर फेस
- फोटो : फाइल
संजय उस समय मान्यता के करीब आ गए थे और रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट करने लगी थीं। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। साल 2008 में रिया और संजय दत्त का तलाक हो गया था। 2005 में रिया लिएंडर पेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। दोनों की एक बेटे अयाना हुईं। कुछ समय बाद रिया ने लिएंडर पर मार-पीट का केस दर्ज कराया। तब लिएंडर ने कोर्ट में बताया था कि उनकी और रिया की शादी कभी नहीं हुई। वह रिया के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X