सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड ड्रग डे पर संजय दत्त ने लोगों को किया जागरूक, वीडियो शेयर कर बताया- 'कैसी थी उनकी हालत'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt share his video on world drug day and talk about his experience
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
संजय दत्त की जिंदगी में एक समय ऐसा था जब वो ड्रग्स के आदी हो गए थे । एक पल भी वो बिना ड्रग्स के नहीं रह पाते थे । ड्रग्स छोड़ने के लिए उन्हें एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी । वर्ल्ड ड्रग डे के मौके पर उन्होंने टि्वटर पर एक वीडियो शेयर करके लोगों को इसके प्रति जागरूक किया है । उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है । 

 
Trending Videos
sanjay dutt share his video on world drug day and talk about his experience
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कहा कि आप उन लोगों से दूर रहें जो किसी भी प्रकार का नशा करने के लिए आपको उकसाते हैं । इस वीडियो के साथ संजय दत्त ने लिखा,’मैं खुद ड्रग्स से पीड़ित रहा हूं । मैं आपको इस पागलपन के प्रति  आगाह कर रहा हूं । आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ Drug Free India अभियान को प्रारंभ करना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव है । आज वर्ल्ड ड्रग्स डे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाते हैं ।’
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt share his video on world drug day and talk about his experience
sanjay dutt
वीडियो में संजू बाबा कह रहे हैं, 'मेरे पैरेंट्स ने मुझसे जो कहा मैंने हमेशा उसका उल्टा किया । मैंने कभी अपने टीचर्स की बात नहीं सुनी । मैंने कभी अपने दिल की भी नहीं सुनी । मैंने जिंदगी में कई अच्छी और बुरी चीजें अनुभव की हैं। मैं आपको भी यही कहूंगा कि आप भी किसी की मत सुनो ।'

View this post on Instagram

Having been a victim of drug abuse myself, I feel responsible to do my bit in spreading awareness about this menace. It was a moving experience to initiate the #DrugFreeIndia campaign earlier this year with guruji @srisriravishankar. Today on #WorldDrugDay, let us continue our mission 🙏

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

sanjay dutt share his video on world drug day and talk about his experience
sanjay dutt - फोटो : Twitter
वो आगे कहते हैं, 'अगर आपके दोस्त कहें कि इससे तुमको कोई नुकसान नहीं होगा तो उसकी कभी मत सुनना । जब आपका दोस्त कहे कि हर कोई ड्रग्स लेता है तुम्हें भी लेनी चाहिए तो उसकी कभी मत सुनना । किसी दोस्त की ना सुनना, सबसे अच्छा ड्रग्स है । मुझे सच्चाई पता है और इसीलिए आपको भी बता रहा हूं । आज आप शपथ लीजिए कि कभी ड्रग्स नहीं लेंगे । इसके अलावा दूसरों को भी ऐसा करने से रोकिए ।'
विज्ञापन
sanjay dutt share his video on world drug day and talk about his experience
sanjay dutt and priya dutt
बता दें कि संजय दत्त ने किस तरह ड्रग्स से छुटकारा पाने के लिए जंग लड़ी, ये उनकी बायोपिक 'संजू' में दिखाया गया था । इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल प्ले किया था । संजय दत्त ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कॉलेज के समय से ही उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था । संजय कहते हैं, 'मुझे इससे बाहर निकलने में करीब 10 साल लगे ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed