बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का जन्मदिन छह जून को होता है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और फिल्मों से हिंदी सिनेमा पर एक अलग छाप छोड़ी है। सुनील दत्त बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। वहीं उनके बेटे संजय दत्त भी बॉलीवुड के स्टार अभिनेता हैं। पिता के जन्मदिन पर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है।
बचपन में ऐसे दिखते थे संजय दत्त, पिता सुनील दत्त के जन्मदिन पर साझा की थोब्रैक तस्वीर, लिखा भावुक पोस्ट
संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और पिता सुनील दत्त की बेहद खास थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में संजय दत्त काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं, वहीं सुनील दत्त यंग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त के लिए खास पोस्ट भी लिखा है।
You have always been my source of strength and happiness. Happy Birthday Dad!❤️
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आप हमेशा मेरी ताकत और खुशियों का जरिए रहे हैं। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं पिता जी।' संजय दत्त के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने भी पिता और दादा की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
त्रिशाला ने भी संजय दत्त और सुनील दत्त की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बधाई दादा जी'। इससे पहले संजय दत्त अपनी मां और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नरगिस के जन्मदिन पर भावुक हो गए थे। अभिनेत्री नरगिस का जन्मदिन एक जून को होता है। इस मौके पर संजय दत्त सोशल मीडिया पर मां से जुड़ी यादों को साझा करते हुए भावुक हो गए थे।
मां नरगिस के जन्मदिन पर संजय दत्त सोशल मीडिया पर खास वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में नरगिस के अलावा सुनील दत्त, संजय दत्त और नरगिस की दोनों बेटियां प्रिया दत्त, नम्रता दत्त नजर आईं। मां के इस वीडियो को साझा करते हुए संजय दत्त ने नरगिस के लिए लिखा था, 'जन्मदिन की बधाई मां, मैं आपको याद करता हूं।'
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on