सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कैंसर की वजह से संजय दत्त के माथे पर आया निशान, वीडियो में बोले- 'मैं इसे हरा दूंगा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt showed scar post treatment Says I Will Be Out Of This Cancer Soon
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन इन हालतों में भी उनका जज्बा कहीं से कम होता दिखाई नहीं पड़ रहा। हाल ही में संजय दत्त ने पहली बार अपनी बीमारी पर बात की है। संजय ने कहा कि उन्हें आशा है कि वह इस बीमारी को जल्द हरा देंगे। 

Trending Videos
Sanjay Dutt showed scar post treatment Says I Will Be Out Of This Cancer Soon
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है जिसमें संजय दत्त न्यू हेयर कट लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt showed scar post treatment Says I Will Be Out Of This Cancer Soon
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो में संजय दत्त हेयर स्टाइलिस्ट से सबका परिचय कराने बाद अपने माथे पर आया निशान दिखा रहे हैं। संजय कह रहे हैं, अगर आप यह देखें तो पाएंगे कि यह मेरी जिंदगी का हालिया निशान है। लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं कैंसर से जल्द मुक्त हो जाऊंगा। लॉकडाउन के बाद दोबारा काम शुरू करके मैं खुश हूं। घर से बाहर होना हमेशा अच्छा होता है। मैंने यह दाढ़ी फिल्म केजीएफ-2 के लिए बढ़ाई है। मैं दोबारा सेट पर पहुंचकर खुश हूं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@duttsanjay Today at Salon Hakim’s Aalim after getting a haircut done with all the necessary precautions Instructed by the government and the experts. #SanjayDutt #AalimHakim #Rockstar #SalonHakimsAalim #TeamHA #SafetyFirst #Fighter #Precautions #Hygiene #SocialDistancing #NewNorms #TeamHakimsAalim #SalonLife #Viral #Trending #MovieLife #actorslife #14thoctober2020 @duttsanjay @aalimhakim

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim) on

Sanjay Dutt showed scar post treatment Says I Will Be Out Of This Cancer Soon
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलून से बाहर निकलने का दौरान संजय दत्त का एक वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया को देखकर पोज भी दिया और सलून के बाहर ही उनके साथ संक्षिप्त बातचीत की। अपनी कार की ओर बढ़ते हुए संजय दत्त ने मीडिया कर्मियों से कहा "अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना"। इसके बाद सभी जोर जोर से हंसने लगे।


 

विज्ञापन
Sanjay Dutt showed scar post treatment Says I Will Be Out Of This Cancer Soon
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

याद दिला दें कि संजय दत्त अपने ट्रीटमेंट का एक फेज पूरा करने के बाद अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अपने बच्चों के पास दुबई गए थे। दुबई से भी संजय दत्त की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें संजू बाबा फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे थे।संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुजर रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed