{"_id":"5c878ebcbdec222dc912f7c6","slug":"sanjay-dutt-talk-about-madhuri-dixit-in-the-teaser-release-of-kalank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के लिए खोला दिल का राज, कलंक के टीजर लॉन्च में कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल बाद संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के लिए खोला दिल का राज, कलंक के टीजर लॉन्च में कही ये बात
Tue, 12 Mar 2019 04:19 PM IST
भावना शर्मा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में अपनी फिल्म 'कलंक' के टीजर लॉन्च कार्यक्रम में संजू बाबा ने माधुरी के सामने अपना एक दिल का राज खोल दिया। संजय दत्त और माधुरी 22 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।
sanjay dutt
संजय दत्त ने कहा, 'इतने सालों बाद हम दोनों ने एक साथ किसी फिल्म में काम किया, बड़ा अच्छा लगा।' संजय ने माधुरी से कहा, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा कलंक तब धुला जब मैं जेल से आजाद हो गया'। उन्होंने माधुरी की तरफ देखते हुए कहा मेरी जिंदगी में कोई कलंक नहीं है।
WHAT AN ENTRY😱❤️
— Fatima (@madhuridixitx) March 12, 2019
Bahaar Begum is EVERYTHING😍🌹#MadhuriDixit #Kalank #KalankTeaser pic.twitter.com/auXCWf5Fqu
kalank
पूरे ईवेंट के दौरान संजय गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे थे। वहीं संजय दत्त ने माधुरी को मैम भी कहकर पुकारा। आपको बता दें संजय दत्त और माधुरी की जोड़ी 90 के दशक में हिट हो गई थी। बात चाहे फिल्म 'खलनायक' की हो या 'साजन' की, दोनों की केमिस्ट्री फिल्मों में खूब जचती थी। दर्शकों को भी दोनों को देखकर बड़ा मजा आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kalank
धर्मा प्रोडक्शन की 'कलंक' फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान करन जौहर, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन हैं। मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म के पोस्टर और टीजर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
alia bhatt
कलंक का टीजर बताता है कि फिल्म बहुत भव्य होने वाली है। लेकिन, सिनेमा और दर्शक का रिश्ता भी बहुत नाजुक होता है, वह निभाना नहीं चुकाना पड़ता है। कीमत जो अब महंगी हो चली है। फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं ।